एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' पर कांग्रेस का जवाब, आज से CM गहलोत निकालेंगे 9 दिवसीय यात्रा

Rajasthan: बीजेपी के 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 27 सितंबर को जयपुर से एक यात्रा निकालेंगे. यह यात्रा 38 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. ऐसे में पार्टियां आम जनता को रिझाने के लिए हर दांव अजमा रहीं है. इस बीच बीजेपी के 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के जवाब में अशोक गहलोत भी कांग्रेस की 9 दिवसीय यात्रा निकालेंगे. 27 सिंतबर से निकलने वाली ये 9 दिवसीय यात्रा 18 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें पार्टी के स्थानीय और सीनियर नेता शामिल होंगे. ये यात्रा 3,160 किलोमीटर का सफर तय करेगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मिशन 2030 के तहत निकाली जाने वाली यात्रा 38 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी.

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत 10 प्रसिद्द मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे. इसके अलावा वह 16 स्थानों पर जनता से संवाद करेंगे और 11 जगह टाऊन हॉल मीटिंग करेंगे. जबकि 5 जगह रोड शो, 10 जगह नुक्कड़ सभाएं, 4 जगह महिला सम्मेलन और 8 जगह युवाओं से संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा का आगाज आज 2 बजे जयपुर से होगा. 

दो चरणों में होगी यात्रा
यात्रा शुरू करने से पहले बिड़ला सभागार में रजिस्ट्री कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और मुख्यमंत्री लोगों से संवाद करेंगे. इसके बाद यात्रा शुरू होगी. सीएम गहलोत यात्रा के दौरान विशेष लोगों से संवाद भी करेंगे, उनका फोकस महिलाओं और युवाओं पर रहेगा. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की यात्रा दो चरणों में पूरी होगी. यात्रा का पहला चरण 27 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा और दूसरा चरण 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक होगा.

कहां- कहां होकर गुजरेगी यात्रा?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा जयपुर से शुरू होकर सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, सिरोही, जालौर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चितौड़गढ़ से होकर गुजरेगी. इस यात्रा का समापन जैसलमेर में होगा. सीएम की यात्रा में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्तासाथ चलेंगे. मुख्यमंत्री की यात्रा में मंत्री, विधायकों के अलावा नगर निकाय के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

Dol Mela 2023: डोल मेला आज से शुरू, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, देव विमान होते हैं आकर्षण का केन्द्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला अफसर का बैठक में विधायक से टकराव, तू-तड़ाक और धमकी फिर विपक्ष के सवालों के बाद निलंबित
महिला अफसर का बैठक में विधायक से टकराव, तू-तड़ाक और धमकी फिर विपक्ष के सवालों के बाद निलंबित
Jaipur Weather: जयपुर में आंधी-बारिश से लोगों को मिली राहत, राजस्थान के इन जिलों में बढ़ा तापमान 
जयपुर में आंधी-बारिश से लोगों को मिली राहत, राजस्थान के इन जिलों में बढ़ा तापमान 
INDIA गठबंधन का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी का भाषण केवल...'
INDIA गठबंधन का जिक्र कर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी का भाषण केवल...'
Jaipur News: नर्सिंगकर्मी की आत्महत्या के बाद नारेबाजी, गंभीरता से जांच कराने की मांग
जयपुर: नर्सिंगकर्मी की आत्महत्या के बाद नारेबाजी, गंभीरता से जांच कराने की मांग

वीडियोज

Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज़ अली की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज आपको हैरान कर देगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक एक्सक्लूसिव बातचीत
Haunted 3D: Ghosts Of The Past Review: Vikram Bhatt की साख पर बट्टा है ये फिल्म!
Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, सामने आई कंटेस्टेंट्स की पहली जानकारी
Raakh Review: अली फज़ल की दमदार वापसी, 2026 का सबसे बेहतरीन क्राइम शो?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है', ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाया फोन, ईरान के साथ डील पर कही ये बात
'अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है', ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाया फोन, ईरान के साथ डील पर कही ये बात
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
Haunted 3D BO Day 1: कंगना और मनोज की फिल्मों के आगे विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, तगड़ी ली ओपनिंग, जानें- कलेक्शन
विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, पहले दिन धुआंधार छापे नोट, जानें- कलेक्शन
IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
यूपी में सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, दुल्हन अब खुद खरीद सकेगी पायल और बिछिया
यूपी में सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, दुल्हन अब खुद खरीद सकेगी पायल और बिछिया
Embed widget