एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बेटियों के कहने पर 55 साल की उम्र में विधायक ने ज्वाइन की थी स्कूल, अब एमए का फॉर्म भरा

Rajasthan Elections 2023: उदयपुर के जनजाति सीट से विधायक फूल सिंह मीणा ने विधायक बनने के बाद 55 साल की उम्र में स्कूल ज्वाइन की. उन्होंने अपनी बेटियों के कहने पर 40 साल बाद दोबारा पढ़ाई की शुरुआत की.

Rajasthan Assambly Election 2023: राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, यानी 200 विधायक. इनमें कई विधायक ऐसे भी हैं जो दसवीं भी पास नहीं हैं. विधायक बनने के बाद राजनीति का सफर शुरू करते और फिर मंत्री तक पहुंचते. शिक्षा के भाषण देते लेकिन शिक्षित नहीं हैं. लेकिन उदयपुर के एक ऐसे जनजाति सीट से विधायक हैं, जिन्होंने विधायक बनने के बाद 55 साल की उम्र में स्कूल ज्वाइन और आज अपने 10 साल के कार्यकाल में यानी दो बार विधायक रहते ग्रेजुएट हुए और एमए में प्रवेश कर लिए हैं. जानिए 10 साल में इनकी शिक्षा का क्या सफर रहा और कौन है विधायक?

बेटियों के कहने पर 40 साल बाद पढ़ाई की शुरुआत
 
जिन विधायक की हम बात कर रहे हैं वह है उदयपुर ग्रामीण सीट से लगातार दो बार से विधायक फूल सिंह मीणा (Phool Singh Meena). उनकी 4 बेटियां हैं. उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद 7वीं पास कर पढ़ाई छोड़ दी थी और मजदूरी शुरू की. आर्मी का फार्म भरा और फिजिकल में चयन हुआ लेकिन 15 दिन ओवर एज होने पर बाहर हो गया. फिर खेती शुरू की. संघ से जुड़ा था तो बीजेपी ने मुझे पार्टी में शामिल किया. संगठन में काम करते हुए 2013 में टिकट दिया और जीत दर्ज की. 
 
उन्होंने कहा इसके बाद  शिक्षा का सफर शुरू हुआ. दरअसल विधायक बनने के बाद कई जगह सभा होती थी तो वहां जनजातीय क्षेत्र के लोगों को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए भाषण देता रहता था. एक दिन मेरी चारों बेटियों ने रात को मुझे बिठाया और पूछा आप कितने शिक्षित हो. मैंने कहा सातवीं पास, तो उन्होंने कहा कि जब भाषण देते हैं, अधिकारी, मंत्री से बात करते हैं तब आपको अशिक्षित होना गलत नहीं लगता. फिर उन्होंने कहा कि आपको भी पढ़ाई करना चाहिए. उन्होंने वर्ष 2013 में दसवीं का फॉर्म भरा.
 
विधानसभा सहित जहां मौका मिला पढ़ाई की
 
दरअसल विधायक फूल सिंह मीणा का शिक्षित होने के पीछे उनकी बेटियों के साथ उदयपुर के ही सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य और निशुल्क कोचिंग माय मिशन चलाने वाले संजय लुणावत का हाथ भी है. विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा कि दसवीं कक्षा का फॉर्म भरने के बाद बेटियों ने पढ़ाना शुरू किया. साथ ही संजय लुणावत के बारे में पता चला तो उनसे भी मिला. उन्होंने पढ़ाया और साथ-साथ ऑडियो और लिखित में नोट्स दोनों उपलब्ध करवाए. दौरे पर कहीं जाता था तो गाड़ी में हेडफोन लगाकर ऑडियो सुनता था. विधानसभा में जब तक मेरा नंबर नहीं आता तब तक वहीं बैठकर नोट्स से पढ़ाई करता था और परीक्षा के टाइम 12 से 14 घंटे पढ़ाई की.
 
अब पीएचडी करेंगे विधायक
 
फूल सिंह मीणा ने बताया कि ग्रेजुएशन राजनीतिक विज्ञान में पूरी कर ली है. इसके बाद अब एमए राजनीतिक विज्ञान का फॉर्म भरा है. सपना है कि नाम के आगे डॉक्टरेट लगे. इसलिए अब एमए होने के बाद पीएचडी की तैयारी करूंगा. ताकि सभी को बता सकू की शिक्षा के लिए कोई उम्र नहीं होती.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget