एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कब शुरू होगा नॉमिनेशन, कब तक हो सकती है नाम वापसी, जानिए पूरा शेड्यूल

Rajasthan Elections 2023: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होम वोटिंग के लिए पात्र मतदाताओं के लिए वोटिंग की तैयारियां की जाएगी. दिव्यांग और 80 वर्ष प्लस मतदाताओं की होम वोटिंग की तैयारी की जाएगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: जोधपुर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) हिमांशु गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बताया कि किस तरह से भयमुक्त पारदर्शिता के साथ विधानसभा चुनाव 2023 से संबंधित तैयारियां, प्रबन्धों एवं निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को इलेक्शन नोटिफिकेशन जारी होगा और उसी दिन से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे और नामांकन पत्र भरने का यह कार्य 6 नवंबर तक जारी रहेंगे.

जिले में 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में उनके नॉमिनेशन लिए जाएंगे. प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी. इसके बाद  वैध रूप से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी और 9 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इसके उपरांत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की सूची जारी कर दी जाएगी. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की सूची के आधार पर ईवीएम-वीवीपैट से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. 

80 वर्ष प्लस मतदाताओं की होम वोटिंग की तैयारी की जाएगी
जिला कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होम वोटिंग के लिए पात्र मतदाताओं के लिए वोटिंग से संबंधित तैयारियां की जाएंगी. इनमें दिव्यांग की श्रेणी और 80 वर्ष प्लस मतदाताओं की होम वोटिंग की तैयारी की जाएगी, जो भी व्यक्ति इस विकल्प को चुनता है उसके लिए निर्वाचन की टीम नियमानुसार होम वोटिंग करवाएगी. होम वोटिंग के लिए मतदाताओं की पात्रता की जांच दस्तावेजों के आधार पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी और उसके उपरांत ही 4 नवंबर के बाद उनकी अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसे राजनीतिक दलों के साथ भी साझा किया जायेगा. 

असमर्थ व्यक्ति के लिए ये होगी व्यवस्था
हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस दौरान पार्टियों को चुनाव शेड्यूल, होम वोटिंग टीमों के रूट आदि की भी जानकारी साझा की जाएगी. इसके पीछे निर्वाचन आयोग की मंशा यह है कि कोई भी ऐसा व्यक्ति मतदान से वंचित ना रहे जो किसी भी कारणवश बूथ पर आने में असमर्थ हो. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन 3 नवंबर को शाम 5 बजे किया जायेगा. 

24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगी
इसके बाद ईवीएम को पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया जायेगा, जहां ये पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था साथ 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगी. गुप्ता ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रकार की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है. चुनाव कार्य संपादित कराने के लिए जिले में 20 से 25 हजार अधिकारी एवं कर्मियों की ड्यूटी रहेगी. जिले में चुनाव आयोग द्वारा 45 ऑक्सिलरी मतदान केंद्र अनुमोदित कर दिए गए हैं, जिसके बाद जोधपुर जिले में अब कुल 2 हजार 611 मतदान केंद्रों पर 25 नवंबर को मतदान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पायलट की करीबी ज्योति खंडेलवाल बीजेपी में शामिल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में बढ़ी टेंशन! RJD और कांग्रेस दोनों पार्टी से उतरेंगे प्रत्याशी? जानें
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
AICTE ने देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और 950 से ज्यादा कोर्स किए बंद,जानें क्या है वजह?
Embed widget