एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: टिकट बंटवारे से पहले अशोक गहलोत ने खेला बड़ा दांव, पायलट समर्थकों में बढ़ी हलचल, जानें- क्या है मामला

Rajasthan Election 2023 News: सचिन पायलट के समर्थक जितने विधायक हैं, उन सभी की धड़कन बढ़ गई है. क्योंकि अशोक गहलोत ने कह दिया है जो जीतने योग्य होंगे उसे टिकट दिया जाएगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को जहां आज एक लिस्ट जारी करने की बात कही जा रही थी, वहीं अशोक गहलोत ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके कई मुद्दों को हवा दे दिया है. दरअसल, राजस्थान में एक चर्चा चल रही थी सचिन पायलट के साथ मानेसर जाने वाले विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं. 

क्योंकि अशोक गहलोत खेमा इस बात को लेकर पूरी तरह से अलर्ट था और समय-समय पर मानेसर की बात उठाई जा रही थी. अब अशोक गहलोत ने कहा है कि सचिन पायलट के समर्थकों को टिकट दिए जाएंगे, बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो लिस्ट से कट सकते हैं. अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बनने पर भी बड़ा संकेत दे दिया है. 

19 समर्थकों की बढ़ी धड़कन 
सचिन पायलट के समर्थक जितने विधायक हैं उन सभी की धड़कन बढ़ गई है. क्योंकि, अशोक गहलोत ने कह दिया है जो जीतने योग्य होंगे उसे टिकट दिया जाएगा. इसी पेंच को लेकर पायलट समर्थकों में हलचल है. कहीं सचिन पायलट के समर्थकों को इसी पेंच से बाहर कर दिया जाय. कई समर्थकों को मंत्री भी बनाया गया था और कुछ को संगठन में जगह मिली अब उन्हें फिर से टिकट दिए जाने की चर्चा है. ऐसे में सबकी नज़रें टिकी हुई है कि क्या अशोक गहलोत समर्थक शांति धारीवाल, महेश जोशी, धर्मेंद्र राठौड़ को टिकट मिलेंगे या नहीं ? 

फिर कौन बनेगा सीएम ? 
राजस्थान में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो कौन मुख्यमंत्री बनेगा ? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज खुद कह दिया है कि कांग्रेस में जो मुख्यमंत्री का चेहरा होता है, वह बनता नहीं है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है. 

खुद जताई बड़ी बात
कांग्रेस से टिकट किसे मिलेगा इस बात का अंदाजा पार्टी में किसी को नहीं है. लेकिन अशोक गहलोत ने खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का दावा कर दिया है कि उन्होंने सचिन पायलट समर्थकों के लिए अपनी बात कह डाली है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कलेक्टर ने जसवंत प्रदर्शनी और पशु मेले का किया शुभारंभ, लोगों को दिलाई मतदान करने की शपथ

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget