एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बसपा से गहलोत की टीम में गए 6 विधायकों को कहां से है टिकट की उम्मीद? क्या कांग्रेस देगी मौका या BSP करेगी रिपीट

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के पिछले विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद कांग्रेस में आए बसपा के 6 विधायकों पर सभी की निगाहें. सवाल ये है कि इन विधायकों पर कौनसी पार्टी दांव खेलेगी.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में अब दिल और दल मिलाने का काम तेज हो गया है. ऐसे में रोज सभी दलों में नेताओं की जॉइनिंग कराई जा रही है. अब संकट उनके लिए खड़ा हुआ है जो दूसरे दल से चुनाव जीतकर विधायक बने और अब उनका दल उन्हें निकाल चुका है. इस मामले में बसपा के छह पूर्व विधायकों पर सबकी नजर है. क्योंकि, इन्हे टिकट देने की स्थिति में न तो कांग्रेस है और न अब बपसा रिपीट करने की बात कह रही है. तो क्या ये छह विधायक चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे?

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दिया कि जो विधायक कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं, उनके अवसर बने हैं. वहीं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा (bhagwan singh baba) का कहना है कि उन छह विधायकों को टिकट नहीं दिया जायेगा. चाहे जो भी हो जाये. इससे हमारे वोटर्स को परेशानी होती है. 

विधायक बोले-उम्मीद है 

भरतपुर के नगर विधायक वाजिब अली वर्ष 2018 में बसपा से चुनाव जीता है. उनका कहना है कि इस सीट पर कांग्रेस पिछले कई चुनाव में तीसरे या चौथे नंबर रही है. ऐसे में हमें उम्मीद है कि कांग्रेस टिकट देगी. बसपा से फिर टिकट मांगने की बात उन्होंने कहा कि बसपा टिकट नहीं मांग रहे हैं. जानकारों की मानें तो नगर सीट कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. ऐसे में वाजिब ने अपना काम और दावा दोनों कांग्रेस से ठोक रखा है. 

'अब माफी भी नहीं चलेगी' 

राजस्थान बसपा के चीफ का भगवान सिंह बाबा का कहना है कि इस बार माफी भी नहीं चलेगी. साल 2008 में बसपा से चुनाव जीतकर विधायक कांग्रेस में चले गए. और वर्ष 2013 में कांग्रेस से चुनाव भी लड़ लिए उसमें इन्हे हार मिली तब फिर वर्ष 2018 में वो लौटकर बसपा आ गए. उस बार तो माफी मांगने पर टिकट दे दिया गया था अब नहीं ऐसा नहीं होने वाला है. क्योंकि, बसपा का वोटर इस तरह के घटनाक्रम से दुखी हो जाता है. 

इन विधायकों ने बदली थी पार्टी 

वर्ष 2018 में बसपा से चुनाव जीतने वाले ये 6 विधायक कांग्रेस में चले गए थे. अब इनके टिकट पर संकट के बादल हैं. राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), संदीप यादव (विधायक, तिजारा) और विधायक दीपचंद खेरिया ने बसपा से चुनाव जीता था. इनके क्षेत्र में कांग्रेस के नेता भी टिकट की दावेदारी करने में लगे हैं. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: भरतपुर में सीपी जोशी ने किया कांग्रेस सरकार पर हमला, बीजेपी पदाधिकारियों को सौंपी यह जिम्मेदारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget