एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'AAP कल जारी करेगी 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट', नवीन पालीवाल बोले- 'कई दिग्गज संपर्क में'

AAP Candidate List: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज चेहरे आप के संपर्क में हैं, पार्टी की ऐसे नेताओं पर लंबे समय से नजर है. उन्हें जल्द ही पार्टी में शामिल किया जा सकता है.

Rajasthan Election 2023 News: विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी राजस्थान में 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है, जबकि सोमवार (16 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी 30 उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी. इसके लिए दिल्ली में सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं. सभी उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं. पहली लिस्ट में उन उम्मीवारों को जगह दी गई है, जो पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और पिछले कई सालों से राजस्थान की राजनीति में सक्रिय है. 

आम आदमी पार्टी की चुनाव समिति द्वारा 30 से 35 नाम दिल्ली में फाइनल कर लिए गये हैं. इसके लिए दिल्ली नेतृत्व ने आप के प्रदेश नेताओं से बातचीत भी की है. राजस्थान में आम आदमी पार्टी के प्रभारी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं. इस दौरान राजस्थान के कई चर्चित सियासी दिग्गजों के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की संभावना है.  

उम्मीदवारों को लेकर लंबे समय से चल रही रस्साकशी
आम आदमी पार्टी में उम्मीदवारों के नामों के लेकर काफी दिनों से विचार विमर्श और रस्साकशी चल रही है, ऐसे में अब उम्मीदवारों के नाम पर फैसला हो गया है. आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल का कहना है कि कल (16 अक्टूबर) एक लिस्ट आ जाएगी. हालांकि, नवीन पालीवाल ने यह नहीं बताया कि किस सीट के लिए के लिए कौन से उम्मीदवार होंगे. वह सिर्फ 30 से 35 सीटों पर नाम फाइनल होने की बात कर रहे हैं. हालांकि पार्टी की तरफ से पिछले महीने ही लिस्ट आने की चर्चा थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई थी. आप के नेता बेसब्री से पार्टी की पहली लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. 

कांग्रेस-बीजेपी के नेता आप के संपर्क में
राजस्थान में आप के टिकट को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. यहां पर टिकट घोषित होने तक राजस्थान के प्रभारी विनय मिश्रा और अध्यक्ष नवीन पालीवाल जयपुर में रहेंगे. टिकट घोषित होने के बाद लोगों की नाराजगी और उनके बगावत पर पूरी नजर रहेगी. विनय मिश्रा पिछले एक साल से यहां पर डेरा जमाए हुए हैं. राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बगावती और मजबूत चेहरों पर पार्टी की नजर बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेता विनय मिश्रा के संपर्क में हैं. समय के मुताबिक उन्हें पार्टी में शामिल किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कोटा संभाग की 17 सीटों पर दिग्गजों की होगी अग्नि परीक्षा! यहां से ये बड़े नेता लड़ते हैं चुनाव

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget