एक्सप्लोरर

Rajasthan: क्या 'राइट टू हेल्थ' बिल के खिलाफ फिर आंदोलन करेंगे डॉक्टर्स? ARISDA ने सरकार को दी चेतावनी

Rajasthan News: ARISDA अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने कहा कि अगर सरकारी और निजी चिकित्सक ये प्रण लें कि वें एक दूसरे का विकल्प नहीं बनेंगे तो जीत निश्चित है.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) में एक बार फिर से डॉक्टर्स आंदोलन के मूड में दिख रहे हैं. इसी क्रम में आज झुंझनू के सीकेआरडी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज (CK Memorial Nursing College) में 'एक शाम डॉक्टर्स के नाम' कार्यक्रम में राज्य चिकित्सक और विभिन्न चिकित्सक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें पूर्व अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (ARISDA), आईएमए (IMA), उपचार इत्यादि चिकित्सक संघों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई जिसमें चिकित्सकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. 

अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने सरकार से हुए दो समझौते लंबित होने और इस वर्ष अप्रैल में इन लंबित मांगों को पूरा करने के लिए गए 11 सूत्री मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया. अरिस्दा अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने कहा कि हमें एक होकर अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करना होगा. उन्होंने कहा कि यदि सरकारी और निजी चिकित्सक ये प्रण कर ले कि वे एक दूसरे का विकल्प नहीं बनेंगे तो जीत निश्चित है.

समझौता लागू करने सरकार अपना रही ढुलमुल रवैया- अरिस्दा अध्यक्ष
अरिस्दा अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने निजी चिकित्सकों को संघ की ओर से यह विश्वास दिलाया कि हाल ही में हुए 'नो टू आरटीएच' आंदोलन की ही भांति आगे भी सेवारत चिकित्सकों द्वारा अपने निजी क्षेत्र के साथियों का साथ देने का वादा किया. उन्होंने निजी क्षेत्र के चिकित्सकों से उम्मीद जताई कि भविष्य में अरिस्दा के आंदोलन में संघ का साथ दें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और निजी चिकित्सकों के बीच 'आरटीएच बिल' को लेकर हुए समझौते को लागू करने पर सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है. जिस पर निजी चिकित्सक संघों ने भी आगामी एक माह में सभी बिंदुओं की लागू न होने पर दोबार सरकारी योजनाओं के बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. 

सभी ने बनाई सहमति 

बैठक को अरिस्दा अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी, आईएमए अध्यक्ष डॉ अशोक शारदा, सचिव डॉ पी सी गर्ग, अरिस्दा प्रवक्ता डॉ ज्योत्स्ना रंगा, उपचार प्रतिनिधि डॉ रामदेव चौधरी (सीकर), डॉ सुनील गर्सा (जयपुर), डॉ एम पी शर्मा (हनुमान गढ़), डॉ लालचंद ढाका, डॉ विजेंद्र, डॉ राहुल कट्टा (जयपुर), डॉ रजनीश शर्मा(शाहपुरा) ने संबोधित भी किया है . इस दौरान सभी ने आगे की रणनीति के लिए सहमति दी है.

ये भी पढ़ें: Pakistani Hindu Migrants: पाकिस्तान से परिवारों ने बयां किया अपना दर्द, कहा- डर के साए में जी रहे लोग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget