एक्सप्लोरर

Rajasthan: टोंक की डील नदी में फंसे 11 लोग SDRF ने किए रेस्क्यू, इन जिलों में उफान पर नदियां

Rajasthan Rain: भारी बारिश से राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. टोंक समेत कई जिलों में SDRF और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं. बीसलपुर बांध और कोटा बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

राजस्थान के टोंक जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डील नदी में दो परिवारों के 11 लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए. इन लोगों में पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल थे. सभी लोग नदी में अचानक बढ़े जलस्तर के चलते एक टापू पर जाकर फंस गए. जैसे-तैसे उन्होंने दतवास पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम के जरिए SDRF और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया.

जेसीबी में बैठाकर रेस्क्यू किया गया स्कूल स्टाफ

वहीं जिले के बनस्थली और दतवास गांव सहित कई इलाके भारी बारिश से जलमग्न हो गए हैं. सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. बनस्थली गांव में घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं स्कूल स्टाफ को जेसीबी में बैठाकर रेस्क्यू किया गया. दतवास गांव के बाजार भी पानी में डूबे हैं. लगातार बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं.

बाढ़ जैसे हालात, नदियों में उफान

राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर को पार कर चुका है. टोंक, सवाई माधोपुर, बारां और अन्य जिलों में 150 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है.

टोंक जिले के बीसलपुर बांध के 3 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे करीब 18,030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इस पानी की वजह से आसपास के इलाकों में और खतरा बढ़ सकता है. वहीं, चंबल नदी धौलपुर में खतरे के निशान से 9.36 मीटर ऊपर बह रही है.

कोटा और करौली में भी हालात गंभीर

कोटा में पार्वती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3.35 मीटर ऊपर पहुंच गया है. कोटा बैराज के गेट नंबर 8 और 9 को 16 फुट तक खोला गया है और लगभग 19,236 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

उधर, करौली और सवाई माधोपुर में चंबल नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान को पार कर चुका है. इन जिलों में SDRF और NDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

सरकार की ओर से अलर्ट, बचाव कार्य तेज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग को आदेश दिए हैं कि मानसून से जुड़ी घटनाओं से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. इसके बाद कोटा जिले में SDRF की 3 टीमें, NDRF की 1 टीम और नागरिक सुरक्षा के 21 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है.

धौलपुर, करौली, टोंक और सवाई माधोपुर में भी राहत टीमें सक्रिय हैं. राज्य सरकार ने वडोदरा स्थित NDRF कमांडेट से 2 अतिरिक्त टीमों की मांग की है.

राज्य सरकार ने जनता से अपील की है कि बारिश के मौसम में जल स्रोतों से दूर रहें और सतर्कता बरतें. अगर किसी को मदद की जरूरत हो तो वह राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 1070 या जिला स्तर पर 1077 पर संपर्क कर सकता है.

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है. SDRF और NDRF की टीमें दिन-रात राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. टोंक की घटना में समय रहते कार्रवाई से 11 लोगों की जान बची, जो राहत की बड़ी खबर है. मगर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget