एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले सचिन पायलट, 'BJP ये न समझे कि...'

Rahul Gandhi Disqualified: सचिन पायलट ने कहा 'आज देश के लिए शर्मनाक दिन है.' उन्होंने विपक्षी दल के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा बीजेपी ये न समझे कि जनता की आवाज उठाने से राहुल गांधी को रोक देगी.

Sachin Pilot on Rahul Gandhi Disqualification: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने पर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है. बीते गुरुवार सूरत कोर्ट ने मानहानि के केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार दिया था और साथ ही 2 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी थी. अब इसको लेकर कांग्रेस नेता लगातार बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं. अब सचिन पायलट भी बीजेपी पर बिफरे हैं. 

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय लोकतंत्र के लिए आज शर्मनाक दिन है. राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये न समझे कि जनता की आवाज़ उठाने से उनको रोक देगी. हम जनता के लिए, सच के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे.'

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर सीएम गहलोत की प्रतिक्रिया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, 'श्री राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है. बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने श्रीमती इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी. श्री राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी.'

उन्होंने आगे लिखा, 'भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया. इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है.'

क्यों गई राहुल गांधी की सदस्यता?
जानकारी के लिए बता दें कि 'मोदी सरनेम' को लेकर किए गए कॉमेंट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ साल 2019 में मानहानि का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में सूरत के एक कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और गुरुवार को राहुल गांधी को 2 साल के कारावास की सजा सुनाई गई. हालांकि, सुनवाई के दौरान ही उन्हें जमानत मिल गई थी.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर सीएम गहलोत बोले- 'तानाशाही का एक और उदाहरण'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget