एक्सप्लोरर

Radha Ashtami: भरतपुर में राधाष्टमी पर्व की धूम, इस मंदिर में 51 दीपों से उतारी गई राधारानी की आरती

Radha Ashtami 2024: राजस्थान में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. भरतपुर में पर्व का जबरदस्त उत्साह है. मंदिरों में सुबह 4.00 बजे से चहल पहल शुरू हो गई थी.

Happy Radha Ashtami 2024: राजस्थान में आज (11 सितंबर) राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. भरतपुर के राधा और कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है. भादपद्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी का जन्मोत्सव का जन्मोत्सव मनाया जाता है. मंदिरों में राधा रानी का पंचामृत से अभिषेक किया गया. अभिषेक के बाद भक्तों में चरणामृत प्रसाद का वितरण हुआ. राधा रानी के मंदिरों में सुबह 4 बजे से चहल पहल शुरू हो गई थी.

बांके बिहारी मंदिर, नदिया गोपाल मंदिर, राधा रमण मंदिर, कृष्ण राधा मंदिर और मोहन जी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भक्ति उमड़ पड़ी. राधा रानी के जन्मोत्सव पर पर मंदिरों में मंत्रोचार का आयोजन हुआ. आरती के जरिये राधा रानी का गुणगान किया गया. नदिया गोपाल मंदिर में 51 दीपकों से राधा रानी की आरती उतारी गई. ब्रज के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी. श्रद्धालुओं ने राधा रानी का गुणगान कर खुशहाली की कामना की. राधा रानी का दर्शन कर भक्तों ने खुद को धन्य महसूस किया.


Radha Ashtami: भरतपुर में राधाष्टमी पर्व की धूम, इस मंदिर में 51 दीपों से उतारी गई राधारानी की आरती

राधाष्टमी पर्व पर राधा रानी के मंदिरों में उमड़ी भीड़

राधाष्टमी पर साल में एक दिन राधा रानी के चरणों का दर्शन होता है. पंडित जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राधा रानी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. भगवान कृष्ण की लीलाओं में राधा रानी का विशेष महत्व रहा है. उन्होंने बताया कि राधा रानी का जन्म बरसाना धाम में हुआ था. इसलिए ब्रज मंडल समेत देश भर में राधाष्टमी की धूम होती है.

सनातन धर्म में राधाष्टमी के दिन राधा-कृष्ण दोनों की पूजा करने का विशेष महत्व है. मान्यता कि राधा जी को प्रसन्न करने वाले को भगवान श्रीकृष्ण भी मिल जाते हैं. राधाष्टमी का पर्व राधा रानी के जन्मोत्सव की खुशी में मनाया जाता है. सनातन धर्म में सभी पर्वों का महत्वपूर्ण स्थान है. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान: सड़क दुर्घटना का शिकार होने पर मिलेगा कितना मुआवजा? रालसा ने जारी की नई गाइडलाइन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget