एक्सप्लोरर

जालोर में CM भजनलाल शर्मा के दौरे का विरोध, जिला रद्द होने पर नाराजगी, 3 बुजुर्ग नहर में कूदे

Jalore News: जालोर के सांचौर में CM भजनलाल के 'वंदे गंगा' अभियान के दौरे से पहले जिला पुनर्गठन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लाेगाें ने विरोध किया. इस दौरान रास्ता जाम कर नारेबाजी की गई.

Rajasthan News: राजस्थान के जालोर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार (18 जून) को जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र के सीलू गांव पहुंचे, जहां उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. सीएम ने नर्मदेश्वर घाट पर पूजन और दर्शन भी किए. इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया, लेकिन उनके दौरे से पहले ही सांचौर को पुनः जिला बनाने करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया.

पूर्व मंत्री एवं सांचोर पूर्व विधायक सुखराम बिश्नोई के जिला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया.

नर्मदा नहर में कूदे कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदर्शन के बीच तीन बुजुर्गों ने मुख्य नहर में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, जिन्हें SDRF टीम ने बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बुजुर्गों ने पहले टीम के जवानों को बाहर आने से इनकार किया और धक्का दिया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें समझाइश देकर बाहर निकाला गया.

विरोध के चलते पुलिस, प्रशासन, SDRF और STF की टीमें मौके पर मौजूद रहीं. पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में संघर्ष समिति के सदस्य सीलू गांव में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया. कांग्रेस सरकार में सांचौर को जिला घोषित किया गया था, जिसे भाजपा सरकार ने हाल ही में निरस्त कर दिया, इसी निर्णय को लेकर क्षेत्र में भारी नाराजगी है.

संघर्ष समिति के लोग और ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने वीडियो जारी करते हुए जिला रद्द करने के मामले में पहले ही मुख्यमंत्री के विरोध का ऐलान कर चुके थे, और जिसके बाद सीएम के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन के साथ मामला गरमाया और संघर्ष समिति के लोगों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, मौक़े पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के मामला शांत कर स्थिति को नियंत्रण में किया.

जिला निरस्त करने काे लेकर जनता में आक्रोश

पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने बताया कि पिछले लंबे समय से सांचौर को जिला निरस्त करने के बाद क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है इसी को लेकर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संघर्ष समिति के लोग और ग्रामीण उन्हें ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस की ओर से उन्हें रोका गया उसके बाद पैदल जाने का भी प्रयास किया लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया उन्होंने बताया कि जिला निरस्त होने से क्षेत्र की जनता को दुख है और इसी पीड़ा के चलते लोगों ने अपना विरोध दर्ज करवाया.

Input By : एचएल भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget