एक्सप्लोरर

राजस्थान में BJP को झटका, पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

Prahlad Gunjal Joins Congress: प्रहलाद गुंजल ने कहा कि सत्ता के बल पर खुद्दारी को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है. आज के समय में जुल्म राजनीति का चरित्र बनता जा रहा है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान में बीजेपी को झटका लगा है. कोटा उत्तर के पूर्व बीजेपी विधायक प्रहलाद गुंजल ने गुरुवार (21 मार्च) को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक परिवार की राजनीति चल रही है. मैं किसी नेता के भाइयों का गुलाम बनने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं. मैं किसी नेता की दरी पत्ती बिछाने के लिए राजनीति में नहीं आया हूं. सिद्धांत से प्रेरित होकर जीवंत मूल्य के सिद्धांतों से अपने आप को जोड़कर राजनीति में आया हूं.

कांग्रेस की सदस्यता लेते ही गुंजल ने बीजेपी और कोटा के एक बड़े नेता पर सीधा प्रहार किया. उन्होंने बिना नाम लिए ही कहा कि आज बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है. विद्यार्थी जीवन से आज तक 40 साल आम आदमी के लिए संघर्ष किया. अब महसूस होने लगा है कि देश में भय का माहौल है. सत्ता की ताकत के बूते आम आदमी की आवाज को कुचलने की प्रवृत्ति चुनौती बन गई है. 

प्रहलाद गुंजल का बीजेपी पर हमला

गुंजल ने जयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता के बल पर खुद्दारी को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है. आज के समय में जुल्म राजनीति का चरित्र बनता जा रहा है. खुद्दार लोग अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट नहीं होंगे तो चेहरा मोहरा बिगड़ जाएगा. बीजेपी में सिद्धांत की राजनीति की बजाय प्रचार का ढकोसला है. कोटा की राजनीति में एक व्यक्ति के परिवार का कब्जा हो गया है. कार्यकर्ता खून के आंसू बहा रहे हैं. वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे नेता ही अब न्याय की लड़ाई को और मजबूत करेंगे.

प्रहलाद गुंजल ने थामा कांग्रेस का हाथ

गुंजल को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाते समय हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पीपल्दा मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, विधायक चेतन पटेल, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी मौजूद रहे. कोटा से रामगंज मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेंद्र राजौरिया, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम, नईमुद्दीन गुड्डू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे. वहीं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल इस कार्यक्रम में शामिल होने नहीं आए.

ये भी पढ़ें:

BJP ने विनय सहस्रबुद्धे को बनाया राजस्थान का चुनाव प्रभारी, प्रवेश वर्मा को भी अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget