एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'आतंकियों पर कांग्रेस नरम, किसानों को लेकर भी गंभीर नहीं', पीएम मोदी के गहलोत सरकार पर 5 बड़े हमले

Rajasthan News: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए आतंकियों के लिए नरम रुख अपनाने का काम किया. कांग्रेस आतंकियों के साथ खड़े रहने में कोई कसर नहीं छोड़ती है.

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के मौसम ही नहीं यहां की सियासत में भी अचानक गर्मी बढ़ गई है और सियासत के बढ़ते तापमान के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहे. आबूरोड में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने अशोक गहलोत और कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया है. पीएम मोदी ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस सरकार आतंकवादियों के साथ खड़े रहने में कोई कसर नहीं छोड़ती है.

जयपुर बम ब्लास्ट मामले में घेरा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबूरोड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए आतंकियों के लिए नरम रुख अपनाने का काम किया. कांग्रेस आतंकियों के साथ खड़े रहने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, जयपुर बम धमाके में कमजोर पैरवी की, आरोपी बाहर हैं."

कांग्रेस की आपसी कलह पर कसा तंज
राजस्थान कांग्रेस में चल रही आपसी खींचतान को लेकर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने कहा, "राजस्थान की यह कैसी सरकार है, जहां मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है. विधायक को अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है. यहां हर कोई एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहा है. जब कुर्सी पर ही संकट रहेगा तो विकास की किसे चिंता होगी."

परिवारवाद का किया जिक्र
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस ने देशवासियों के साथ विश्वासघात किया है. आजादी के बाद सबसे ज्यादा पार्टियां सामाजिक न्याय के नाम पर बनी, लेकिन इन दलों ने सिर्फ भ्रष्टाचार, परिवारवाद दिया."

'इनके वोटबैंक का भी विकास रुका'
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "जब ये दल सत्ता में आते हैं तो लोगों की भला नहीं करते सिर्फ अपने परिवार का भला करते हैं. जिस समाज को ये वोटबैंक बनाते हैं उसको ज्यादा नुकसान होता है. जो भी इनका वोटबैंक बना उनका विकास रुक गया. अच्छा होगा आप कर्तव्यनिष्ठ वोटर बनिए." 

किसानों के मुद्दे पर घेरा
किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही दस दिन में किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन अब 5 सााल होने आए सरकार ने किसानों से किया हुआ वादा पूरा नहीं किया गया. बीजेपी सरकार ने किसानों को पीएम किसान निधी योजना के जरिए मदद की. अब किसानों को छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों के पास नहीं जाना पड़ता है."

ये भी पढ़ें

PM Modi Rajasthan Visit: 'आपको समझना चाहिए ये मोदी है और...', आबूरोड में कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जयपुर: आशुतोष रांका समेत CJP नेताओं पर क्रॉस FIR, SC-ST एक्ट में केस दर्ज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget