एक्सप्लोरर

Chittorgarh: ढाबे पर खड़े पेट्रोल टैंकर में धमाका, आग बुझाने आए तीन झुलसे, 5 km दूर तक दिखा धुआं ही धुआं

Chittorgarh Accident: चित्तौड़गढ़ में ढाबे पर खड़े पेट्रोल से भरा टैंकर अचानक फट गया. धमाके के बाद आग का गुब्बार आसमान में दूर-दूर तक देखा गया. आग बुझाने के दौरान तीन लोग झुलस गए.

Chittorgarh Petrol Tanker Blast: उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले में सोमवार देर रात बड़ी घटना हो गई. पेट्रोल टैंकर फटने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए. ओछ्ड़ी टोल प्लाजा के पास ढाबा पर पेट्रोल टैंकर खड़ा था. अचानक पेट्रोल टैंकर में जोर का धमाका हुआ. धमाके के बाद आग का गुब्बार आसमान में दूर-दूर तक देखा गया. आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की भवायहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 5 किलोमीटर दूर आसमान में धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था.

पेट्रोल से भरे टैंकर में कैसे ब्लास्ट?

मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया. पेट्रोल भरा होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. टैंकर में शोले भड़क रहे थे. हादसे की चपेट में टैंकर चालक और दो अन्य लोग आ गए. आग में बुरी तरह झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल भेज दिया गया. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. बड़ी और गंभीर घटना होने के कारण एसपी दुष्यंत सिंह मौके पर पहुंचे. उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी और अधिकारी भी थे. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना पाकर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गईं.


Chittorgarh: ढाबे पर खड़े पेट्रोल टैंकर में धमाका, आग बुझाने आए तीन झुलसे, 5 km दूर तक दिखा धुआं ही धुआं

घटना की तफ्तीश में जुटी पुलिस

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली. फिलहाल अभी तक कोई जनहानि सामने नहीं आई है. झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हुआ है. लोगों ने वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि टैंकर का टायर ब्लास्ट हुआ. शुरुआती तौर पर सामने आया कि टैंकर से तेल चोरी किया जा रहा था. उसी समय टैंकर में आग लगने की घटना हुई. तीन झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.  


Chittorgarh: ढाबे पर खड़े पेट्रोल टैंकर में धमाका, आग बुझाने आए तीन झुलसे, 5 km दूर तक दिखा धुआं ही धुआं

Jodhpur Crime: जोधपुर घूमने आई कोरियन महिला यूट्यूबर से अश्लील हरकत, 'हेल्प मी' चिल्लाते हुई भागी, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget