एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का हो रहा इंतजार, पीसीसी अध्यक्ष ने कहा- जल्द चुने जाएंगे पदाधिकारी

राजस्थान कांग्रेस में बीते दो सालों से घमासान मचा हुआ है. दो साल पहले राजस्थान में गहलोत सरकार पर राजनीतिक संकट आया था. अब संगठनात्मक नियुक्तियों की तैयारी चल रही है.

Jaipur News: राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) सरकार के चुने जाने के 4 साल पूरे हो रहे हैं. अभी भी संगठनात्मक नियुक्तियों का पदाधिकारियों को इंतजार बना हुआ है. 2 साल पहले राजस्थान में गहलोत सरकार पर राजनीतिक संकट आया था. संकट के दौरान खाली हुए पदों पर आज तक नियुक्ति नहीं हो पाई है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जुलाई 2020 में नाराज होने के बाद मानेसर के रिसोर्ट में जाकर बैठ गए थे. जिससे गहलोत सरकार संकट में आ गई थी. उस दौरान 25 दिन तक चले संघर्ष के बाद कांग्रेस की गहलोत सरकार तो बच गई, लेकिन राजस्थान कांग्रेस का संगठन उस घटना में पूरे तरीके से छिन्न-भिन्न हो गया था.

संगठन नहीं हो पाया है तैयार
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के इतिहास में शायद यह घटना पहली बार हुई होगी कि किसी प्रदेश के पीसीसी चीफ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और सेवा दल को बगावत के आरोपों के चलते पदों से हटाया गया हो, और पूरी की पूरी कार्यकारिणी को भी बंद कर दिया गया हो. हालात यह रहे थे कि थे जुलाई 2020 के बाद 6 महीने तो ऐसे रहे जब राजस्थान कांग्रेस के संगठन के नाम पर केवल केवल प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ही पदाधिकारी है. इसके 6 महीने बाद उन्हें 40 पदाधिकारी और करीब एक साल बाद 13 जिलाध्यक्ष तो मिले, लेकिन करीब सवा 2 साल गुजर जाने के बाद भी राजस्थान में कांग्रेस का संगठन तैयार नहीं हो सका है.

African Swine Fever: एमपी के इस जिले में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक 85 सूअरों की मौत, 100 से ज्यादा संक्रमित

सचिन पायलट कर रहे सीएम पर जुबानी हमला
राजस्थान कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक कार्यकारिणी और पहली बार बीजेपी की तर्ज पर बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कभी भी की जा सकती है, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले 25 सितंबर को राजस्थान में फिर से हुए सियासी उठापटक के बाद अब एक बार फिर संगठनात्मक नियुक्तियों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है. टोंक विधायक सचिन पायलट लगातार सीएम अशोक गहलोत और उनके करीबियों पर हमला बोल रहे हैं, साथ ही अब तो खुलकर मोर्चा खोलते हुए आलाकमान से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

सीएम अशोक गहलोत खोल सकते हैं पिटारा
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि जल्द ही संगठनात्मक नियुक्ति कर दी जाएगी. यह बात कई बार पीसीसी चीफ लेकर प्रदेश प्रभारी तक बोल चुके हैं. अभी तक उनकी ये भविष्यवाणियां सिरे नहीं चढ़ पाई है. राजस्थान मैच चल रहे सियासी घमासान को देखते हुए लग रहा है कि संगठनात्मक नियुक्तियों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री और पार्टी के मंत्री और नेता विधायक लगातार दावा कर रहे हैं कि हमारी सरकार राजस्थान में रिपीट होगी और राजस्थान में नया इतिहास लिखेंगे. इतिहास लिखने के लिए संगठन की मजबूती की जरूरत है. वहीं इस समय राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में एक साल बाकी है. संगठनात्मक नियुक्तियों का पदाधिकारी इंतजार कर रहे हैं, हालांकि संभावना जताई जा रही है कि गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान में संगठनात्मक और राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे पदाधिकारियों के लिए सीएम गहलोत पिटारा खोल सकते हैं.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget