एक्सप्लोरर

Hybrid Scooter: अब पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलेगा पुराना स्कूटर, बस करना होगा ये काम!

MPUAT यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने पुराने स्कूटर से हाइब्रिड स्कूटर (Hybrid scooyter) बनाया है. ये स्कूटर पेट्रोल और बैटरी (Petrol and battery) दोनों से चलेगा.

Petrol-Battery Scooter: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ जा रहे हैं. कई शहरों में इन व्हीकल का बड़ी संख्या में चलन हो गया है. लेकिन एक बात यह भी की इनकी कीमतें भी ज्यादा है और यह सिर्फ बैटरी चलित ही है. लेकिन अगर ऐसा हो कि कोई स्कूटर जो बैटरी और पेट्रोल दोनों से चल जाए तो लोगों की कितनी राहत मिलेगी. ऐसा ही एक स्कूटर उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के छात्रों ने बनाया है, जो बैटरी खत्म होने के बाद पेट्रोल से भी चल जाएगा. संभवत: अभी तक ऐसी सिर्फ चार पहिया वाहन बने हैं. बड़ी बात तो यह कि जितने में बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल मिल रहे हैं उससे आधी कीमत में यह बन रहा है. जानिए इस स्कूटर में क्या है खास?
 
मात्र 40-50 हजार की कीमत में तैयार हो जाएगा स्कूटर
 
छात्रों को गाइड करने वाले MPUAT यूनिवर्सिटी के CTET कॉलेज के मेकैनिकल विभाग हेड डॉ. बीएल सालवी ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण बड़ी समस्या है. इसे दूर करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सभी शिफ्ट होते जा रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या रहती है जिससे लोग शायद इसे नहीं अपना पा रहे हैं. इसलिए एक किसान से लेकर शहरी व्यक्ति के उपयोग आने जैसा एमटेक के छात्र जय उपाध्याय और बीटेक छात्र तनय पंसारी ने स्कूटर तैयार किया है. इसका नाम हाइब्रिड स्कूटर रखा है. यह पेट्रोल और बैटरी दोनों से चल सकता है . 
 
कैसे बनाया स्कूटर
 
उन्होंने बताया कि हमने सोचा कि कंपनियां नया स्कूटर बना रही है और बाजार ने बेच रही है तो क्यों ना पुराने स्कूटर को ही ऐसा बनाया जाए जो लोगों के उपयोग ने आए. बाजार से पुराना स्कूटर खरीदा गया. इसमें इंजन को आगे वाले पहिये पर शिफ्ट किया ताकि ग्रामीण क्षेत्र में माल ढोने के समय बेलेंस अच्छे से बना रहे. फिर बाजार से बैटरी, मोटर, कंट्रोल सहित वह वस्तुएं जो बैटरी वाहन को चला सके खरीदी. फिर सभी को असेंबल किया और स्कूटर तैयार किया. इस स्कूटर को एक माह में तैयार कर दिया. अभी यह स्कूटर पेट्रोल पर उसके एवरेज के अनुसार चल रहा है और बैटरी से 30 किलोमीटर चल रहा है. इसमें बैटरी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि हमें इस स्कूटर को बनाने में 90 हजार खर्च हुए. अगर किसी के पास स्कूटर हो तो उसका खर्च 40-50 हजार रुपए ही आएगा. 
 
ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे उपयोगी
 
इसे ग्रामीण क्षेत्र में उपयोगी के अनुसार बनाया गया है. इसके पीछे कैरियर लगाया गया है जिसमें किसान अपने खेत का सामान रख पाएगा. साथ ही यह सोलर से भी चार्ज हो पाएगा. किसानों के खेतों पर सोलर लगे हुए हैं. वह खेत पर जाएगा तो चार्ज लगा देगा और फिर काम करके स्कूटर से घर आ जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget