एक्सप्लोरर

Sikar News: सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीकर में किया धरना प्रदर्शन, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो रोकेंगे भारत जोड़ो यात्रा

राजस्थान के सीकर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड के बाद राज्य में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले को लेकर बीजेपी सांसद ने सीकर में धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर निशाना साधा है.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड के बाद आरएलपी चीफ और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को सीकर पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. सनसनीखेज घटना का विरोध करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. सांसद बेनीवाल की मांग है कि सीकर के एसपी और कलेक्टर को तत्काल हटाया जाए.

अपराध का गढ़ बन रहा शेखावाटी
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में जंगलराज है. यहां लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल है. सीकर कोचिंग और एजुकेशन का हब है. यहां निर्दोष ताराचंद की मौत हुई है. उसकी जगह आप और हम भी हो सकते थे. यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा खतरे में है. अगर यहां गैंगवार और मर्डर जैसी वारदातें होंगी तो लोग यहां बच्चे पढ़ने भेजना बंद कर देंगे. शेखावाटी अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. नागौर, बाड़मेर, सीकर, चुरू में अपराधी पनप रहे हैं और अपराध बढ़ रहे हैं. यहां युवाओं को गुमराह कर आपराधिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही है. गैंग को ऑपरेट करने वाले लोगों तक पहुंचना जरूरी है. जब तक उनका पता नहीं लगाया जाएगा तब तक अपराध नहीं थमेंगे.

सीबीआई जांच की मांग
बेनीवाल की मांग है कि सीकर में हुई घटना की एसआईटी, एसओजी के साथ सीबीआई जांच करवाई जाए. इस वारदात में एक मंत्री का नाम सामने आ रहा है.सीकर में हुई घटना पुलिस प्रशासन को फेलियर है. सीकर पुलिस के पास पूरा इनपुट था कि इस तरह की वारदात होने वाली है. सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहे थे कि सरदारशहर उपचुनाव के दौरान शेखावाटी में बड़ा धमाका होगा. इसके बावजूद सीकर पुलिस ने सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं किया. इस लापरवाही के लिए सीकर के एसपी और कलेक्टर को हटाना चाहिए. पीड़ित परिवार की मांगें मानी जाए. ताराचंद के परिवार को नौकरी मिले. राजू ठेहट के परिवार और गवाहों को सुरक्षा दें.

राजस्थान बंद की चेतावनी
बेनीवाल ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो राजस्थान बंद कर सकते हैं. पुलिस पांच अपराधी पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही है, ऐसा नहीं चलेगा. यह आर-पार की लड़ाई है. प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है. आम जनता सुरक्षित नहीं है. चोरियां, हत्याएं हो रही है. राजस्थान की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. समय पर मांग पूरी नहीं हुई तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रदर्शन करेंगे.

Ratlam Accident: हाईवे पर दौड़ रही ट्रक का टायर फटा, बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा, 5 की मौत और 11 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget