एक्सप्लोरर

राजस्थान: सार्वजनिक मंच तक पहुंचा रावणा-भाटी विवाद, राजसमंद के जागरण में भिड़े समर्थक

Ravindra Singh bhati Controversy: कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे छोटे सिंह राणा के सामने ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इस बीच भाटी के समर्थकों ने जमकर जय-जयकार के नारे लगाए.

राजस्थान में इन दोनों चल रहा सिंगर छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच विवाद अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गया है. बीती रात राजसमंद क्षेत्र के एक गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम (रात्रि जागरण) के दौरान यह विवाद खुलकर सामने आया.

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे छोटे सिंह राणा के सामने ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और रवींद्र सिंह भाटी के समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर जय-जयकार के नारे लगाए. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया.

पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और नारेबाजी कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है.

गौरतलब है कि छोटे सिंह राणा और विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच पहले से विवाद चल रहा है. इसी विवाद के चलते छोटे सिंह राणा द्वारा भाटी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है. अब यह टकराव राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर भी दिखाई देने लगा है, जहां दोनों पक्षों के समर्थक खुलकर आमने-सामने आ रहे हैं.

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने रवींद्र सिंह भाटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. जिस पर प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा ने कमेंट करते हुए कहा कि आप ‘रील स्टार होते तो आपके यहां कई नेता आ जाते’ बस यहीं से पूरा विवाद शुरू हो गया.

छोटू सिंह रावणा ने लगाया आरोप

छोटू सिंह का आरोप है कि इस कमेंट के बाद रात को 11 बजे उन्हें विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है जिसमें कहा गया है कि तुझे पहले भी दो बार छोड़ दिया है. इस बार ध्यान रखना. इस मामले को लेकर छोटू सिंह द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई. 

FIR में विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य पर मामला दर्ज हुआ है जिसकी जांच CID CB करेगी. इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति का माहौल गरमा दिया है और आने वाले समय में इस विवाद के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: अशोक गहलोत का BJP नेता मदन राठौड़ को जवाब, कहा- रिटायरमेंट वाला मोदी-भागवत पर लागू होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget