एक्सप्लोरर

राजस्थान: BJP विधायक ने कांग्रेस से अलग हुए पार्षदों को गंगाजल से किया 'शुद्ध', गोमूत्र भी पिलाया

Rajasthan Politics: बीजेपी विधायक आचार्य बालमुकुंद द्वारा पार्षदों को गौमूत्र पिलाए जाने पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस ने कहा कि पहले बीजेपी वालों को गोमूत्र पीने की जरूरत है.

Jaipur News: हेरिटेज नगर निगम में हनुमान चालीसा और मंत्रोच्चार के साथ कुसुम यादव (Kusum Yadav) ने अब मेयर की कुर्सी संभाल ली है. वहीं, इस अवसर पर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य (Balmukund Acharya) ने पूरे महापौर कार्यालय में गंगाजल छिड़क कर उसकी शुद्धि की. साथ ही बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस पार्षदों पर भी गंगाजल छिड़ककर शुद्धि की. उन्हें गोमूत्र भी पीने के लिए दिया. पहले मेयर कांग्रेस की मुनेश गुर्जर थीं. जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया गया था अब बीजेपी की मेयर बनी हैं.  इस पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया आई है. 

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि आज गंगाजल से शुद्ध किया गया है. इसकी अशुद्धता को निकाला गया है. वैदिक मंत्र से पूजा करके नवमी तिथि के अवसर पर कुसुम यादव कुर्सी पर विराजमान हुई हैं. नगर निगम में शुद्ध वातावरण और पवित्रता रहेगी. हेरिटेज का पूरा विकास होगा.

वैदिक मंत्र का उच्चारण कानों में किया
उन्होंने बताया कि बीजेपी के समर्थन में आए कांग्रेस पार्षदों को भी गंगाजल और गोमूत्र पिलाया गया है. वैदिक मंत्र का उच्चारण उनके कानों में किया गया है. अब वो पूरी तरह सनातनी हो चुके हैं. अब इस शहर को सुंदर बनाने के लिए साथ हैं. यहां अधिकारियों की भी शुद्धि कर दी है. अब तक अधिकारी भी अशुद्धि में चल रहे थे. उनकी भी मजबूरी थी कि उनसे इस तरह का कार्य कराया जा रहा था.

बालमुकुंद ने कहा कि अब अधिकारी भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए हैं. अब जो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अब तक जो अपराध किए हैं, उससे मुक्त करने के लिए सनातन धर्म में गंगाजल और गोमूत्र पिलाया जाता है.

प्रताप खाचरियावास ने जताई आपत्ति
उधर, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि गंगाजल की जरूरत पूरे हिंदुस्तान में सबको है लेकिन गंगाजल से पहले बीजेपी खुद को पवित्र कर ले. पहले गंगाजल और गौमूत्र बीजेपी वालों को पीने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- डीग जिले में भारी बारिश से ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget