एक्सप्लोरर

मां को बचा लिया, दादाजी लोगों के पैरों के नीचे फंस गए, युवक ने सुनाया महाकुंभ भगदड़ का आंखों देखा हाल

Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में धौलपुर के 71 वर्षीय किसान किशन बलदेव की मौत हो गई. वह अपने परिवार और अन्य ग्रामीणों के साथ 28 जनवरी को महाकुंभ में पहुंचे थे.

Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में गत मंगलवार रात मची भगदड़ में धौलपुर के 71 वर्षीय किसान किशन बलदेव की जान चली गई. पीड़ित के परिजनों ने यह जानकारी दी. बलदेव अपने परिवार और अन्य ग्रामीणों के साथ 28 जनवरी को महाकुंभ में पहुंचे थे. शाम चार बजे संगम में डुबकी लगाने के बाद वे नदी के किनारे बैठ गए और अगले दिन होने वाले पवित्र स्नान का इंतजार करने लगे. हालांकि, रात करीब दो बजे अचानक भगदड़ मच गई.

किशन बलदेव के पोते विशंभर सिंह ने उस भयावह क्षण को याद करते हुए धौलपुर में संवाददाताओं से कहा, 'लोग धक्का-मुक्की करने लगे और हर तरफ भागने लगे. मेरे दादा और मां गिर गए. मैं किसी तरह अपनी मां को बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन मेरे दादा लोगों के पैरों के नीचे फंस गए. एक के बाद एक कई लोग उन पर गिरे.''

विशंबर सिंह ने कहा, ''हमने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक हम उन्हें बाहर निकाल पाए, तब तक वे बेहोश हो चुके थे. हम उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.''

बलदेव की पुत्रवधू रामवती जो इस घटना में बच गईं, लेकिन वह सदमे में हैं. उन्होंने नम आंखों से कहा, ''मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि क्या हो गया. हम आशीर्वाद लेने गए थे, लेकिन हमने अपने परिवार के मुखिया को खो दिया.'' परिवार को बलदेव का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को मिला जिसके बाद आज अंतिम संस्कार किया गया.

उल्लेखनीय है कि अजमेर जिले के केकड़ी से महाकुंभ गई एक महिला का शव कल उत्तर प्रदेश से एंबुलेंस में लाया गया था. वह महाकुंभ में गए एक दल का हिस्सा थीं. उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके शव को उसके पैतृक गांव पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ में हुई भगदड़ में एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत, CM मोहन यादव ने किया ये ऐलान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget