एक्सप्लोरर

Rajasthan: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 'टिफिन विद दीदी' में की शिरकत, दी स्थानीय उत्पाद के इस्तेमाल की सलाह

Om Birla Kota Visit: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने घर से लाए टिफिन को महिलाओं के साथ शेयर किया और उनके लाए खाने को बड़े चाव से खाया.

Kota News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन दिनों कोटा प्रवास पर हैं, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ टिफिन विद दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए. लोकसभा अध्यक्ष ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ग्रामीण स्तर तक महिलाओं को आत्मनिर्भर बना लिया, तो विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि भी जल्द हो सकेगी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को पहले गांव फिर जिले, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को बनाने वाली बहनें ही प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी. हमारा प्रयास है कि इन महिलाओं के उद्यम और परिश्रम को पहचान दिलवाकर उनके जीवन में बदलाव लाएं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने घर से खाना बनाकर ले गए. उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ भोजन किया. उन्होंने अपने घर से लाए हुए टिफिन को इन बहनों के साथ साझा किया. कार्यक्रम में आई महिलाओं के जरिये लाए गए भोजन को बड़े चाव से खाया. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने आर्थिक स्वावलंबन के मार्ग पर चलने का लक्ष्य तय कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी जैसी योजनाएं इस पथ पर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं.

'महिलाएं गांव खड़े करेंगी छोटे-छोटे उद्यम'
महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं में हुनर है और आगे बढ़ने की आकांक्षा भी है. केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं इन बहनों को अपने सपनों को पूरा करने का मंच उपलब्ध करवा रही हैं. हम भी इन बहनों के सहयोग के लिए तत्पर हैं. यह महिलाएं गांव-गांव में छोटे-छोटे उद्यम खड़े करेंगी और उन्हें आगे बढ़ने में हम मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके उत्पादों के लिए सबसे पहले स्थानीय स्तर पर बाजार तैयार किया जाएगा, इसके बाद उनके उत्पादों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएंगे.
 
'स्वदेशी ब्रांड को दें तरजीह'
स्वदेशी उत्पादो को बढ़ावा देने की सलाह देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद आज पूरे देश में भारतीय उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ी है. हमें स्वदेशी को एक ब्रांड बनाना होगा. इसके लिए जरुरी है कि प्रत्येक उपभोक्ता स्थानीय उत्पाद की ही मांग करें. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होना चाहिए कि वह पहले अपने क्षेत्र में बना उत्पाद खरीदें. इसका सबसे अधिक लाभ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा.
 
'पंचायत स्तर पर होगा कौशल विकास'
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं के कौशल विकास के लिए पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे. क्लस्टर लेवल कार्यालयों का भी निर्माण करवाया जाएगा. महिलाओं को आटा और मसाला चक्की, सिलाई मशीन जैसे संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे. रियायती दर पर कच्चा माल दिलवाने और उत्पाद की स्तरीय पैकेजिंग की भी व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Ram Mandir: अयोध्या के लिए कल से राजस्थान के सभी संभागों से चलेंगी बसें, क्या रामलला के दर्शन के बहाने वोटरों को साधने में जुटी BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget