एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक बदल सकते हैं समीकरण? बीजेपी-कांग्रेस ने दिये ये संकेत

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी लगातार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़कर अपना कुनबा बढ़ा रही है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव की जोरशोर से तैयारी चल रही है. बीजेपी 400 सीटों पर जीत के दावे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का दावा कर रही है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तारीख फाइनल होने से पहले ही 195 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर चुकी है. इस लिस्ट में राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. 

प्रदेश के 25 लोकसभा सीटें हैं. जिनमें से 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो गया है जबकि 10 सीट पर प्रत्याशियों पर मंथन जारी है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. जिनमें कई पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और विधायक भी शामिल हैं. 

बीजेपी बढ़ा रही है अपना कुनबा
आम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी अपना कुनबा बढ़ा रही है. हालांकि विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले विधायकों को लेकर बीजेपी आलाकमान कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है. इनमें से कई विधायक बीजेपी से निमंत्रण मिलने की राह देख रहे हैं. 

इन विधायकों ने बगावत कर हासिल की जीत
भीलवाड़ा विधानसभा सीट से अशोक कोठारी, सांचौर विधानसभा सीट से जीवाराम चौधरी, बाड़मेर विधानसभा सीट से प्रियंका चौधरी, बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से रविंद्र सिंह भाटी, चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट से चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई निर्दलीय विधायक बीजेपी से बुलावे की राह देख रहे हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर कई नेताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतरे थे. इन निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने अकेले दम पर जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में इन निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. हालांकि ये निर्दलीय विधायक किस दल में जा रहे हैं, इसको लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

कांग्रेस की निर्दलीय विधायकों पर नजर
इनमें से कई निर्दलीय विधायकों की मतदाताओं पर मजबूत पकड़ मानी जाती है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के प्रत्याशियों को हराकर इन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी और विधानसभा पहुंचे. राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में मंथन जारी है. 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान में जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनावी रण में उतारने के फिराक में है. हालांकि पार्टी ने अभी तक लिस्ट जारी नहीं की है. कांग्रेस की नजर इन निर्दलीय विधायकों पर भी है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान में खाता भी नहीं खोल पाई थी. जबकि बीजेपी ने प्रदेश की सभी 25 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज किया था, जबकि एक सीट पर उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के खाते में गई थी.

ये भी पढ़ें: Bhajan Lal Sharma Ayodhya Visit: CM भजनलाल शर्मा रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे अयोध्या, कहा- 'मैं पीएम नरेंद्र मोदी को...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव
जयपुर में जलभराव पर अनोखा विरोध, सड़क बनी तालाब, तो लोगों ने चलाई नाव

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget