एक्सप्लोरर

Kota News : कोटा होगा अब भिखारी मुक्त, जिला प्रशासन, निगम व स्वयंसेवी संस्था ने मिलकर की शुरुआत

कोटा को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए भिखारियों को रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है.कर्म योगी सेवा संस्थान ने तीन भिखारियों को जिला प्रशासन के सहयोग से रोजगार मुहैया कराकर इसकी पहल की.

Kota News : सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाएं काम करती हैं. कोई बुजुर्गों की मदद करता है तो कोई बच्चों की तो कोई शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देता रहा है. लेकिन कोटा ऐसा शहर है, जहां इतिहास रचा जा रहा है. कोटा के भिखारियों को मोटिवेट किया गया, जिनमें से कुछ भिखारी भीख मांगना बंद कर अपने को रोजगार से जोड़ रहे हैं, इस अभिनव पहल में एक स्वयंसेवी संस्था के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आगे आया है.

तीन दिव्यांग भिक्षुकों को उपलब्ध कराए गए रोजगार

कर्म योगी सेवा संस्थान के संयोजन में मकर सक्रांति महोत्सव के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में  जिला कलेक्ट्रेट पर जिला कलेक्टर ओपी बुनकर, जयपुर से आए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं कोटा जिला प्रभारी लखपत मीणा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने  भिखारी मुक्त कोटा अभियान के अंतर्गत स्वरोजगार से जुड़ने के इच्छुक तीन  दिव्यांग भिक्षुकों को कर्म योगी सेवा संस्थान के सहयोग से रोजगार के संसाधन उपलब्ध करवाते हुए माला पहना कर शुभारंभ किया. 45 वर्षीय  दिव्यांग मोहम्मद इकबाल, 25 वर्षीय निशा केवट, 27 वर्षीय शंभू सिंह मराठा दोनों पैरों से दिव्यांग हैं एवं बचपन से ही कोटा शहर में भीख मांग कर गुजारा कर रहे हैं एवं किशोर सागर तालाब के किनारे फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ टापरी में ही सोते हैं.

भिखारियों को चिन्हित कर देंगे प्रशिक्षण 

कर्म योगी सेवा संस्थान को कोटा शहर में  विभिन्न क्षेत्रों में भीख मांग रहे भिखारियों को चिन्हित करने लिए अधिकृत किया है. इसके लिए नगर निगम कोटा उत्तर नयापुरा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे में भिखारियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है. साथ ही निगम की ओर से उनके भोजन की व्यवस्था भी  इंदिरा रसोई के माध्यम से मुहैया कराना तय किया गया है. इसी के तहत संस्थान के अध्यक्ष राजाराम जैन कर्म योगी ने जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में भीख मांग कर गुजारा कर रहे दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए वैसे परिवारों से संपर्क किया  जो भीख मांग कर गुजारा करते हैं. जैन ने भिक्षावृत्ति से दूर होने एवं स्वरोजगार से जुड़कर सम्मानजनक जीवन जीने के लिए उन्हें प्रेरित किया था जिसके बाद तीनों विकलांगों ने रोजगार से जुड़ने की सहमति प्रदान की थी.

 तीनों भिक्षुकों को तिपहिया साइकिल रिक्शा और सामान दिया

जिला प्रशासन की ओर से तीनों विकलांगों को तिपहिया रिक्शा उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद कर्मयोगी संस्था ने प्रत्येक तिपहिया रिक्शे पर पांच-पांच हजार रुपये की नमकीन, बिस्किट, पाउच आदि सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनका रोजगार शुरू कराया. इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट में संस्थान की संयोजिका अलका दुलारी जैन का भी विशेष सहयोग रहा. 

ये भी पढ़ें :-Lalit Modi News: ललित मोदी ने बेटे रुचिर को ‘फैमिली ट्रस्ट’ में बनाया अपना उत्तराधिकारी, ट्वीट कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget