एक्सप्लोरर

कोटा में दलित लड़के को निर्वस्त्र करके नाचने को किया मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Kota Video Viral: राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा में एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का चार-पांच व्यक्तियों के साथ नाच रहा है. वीडियो में लड़के को मुस्कुराते हुए नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान तार चुराते हुए पकड़े जाने के बाद 12 वर्षीय दलित लड़के को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया गया और वीडियो भी बनाया गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

वीडियो वायरल होने पर सामने आया मामला

ऑनलाइन मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का चार-पांच व्यक्तियों के साथ एक गाने पर नाच रहा है. वीडियो में लड़के को मुस्कुराते हुए नाचने के लिए मजबूर किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मामला वीडियो मिलने और पीड़ित का पता चलने के बाद सामने आया. पुलिस ने पीड़ित के परिवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया.

पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात को उनका बेटा जीएडी सर्किल में आयोजित एक मेले में ‘कॉमेडी’ कार्यक्रम में गया था और रात 1 से 4 बजे के बीच करीब चार-पांच लोगों ने उनके बेटे को घेर लिया और तार चोरी करने का आरोप लगाकर पीट दिया.

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह आरोप भी लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे को निवस्त्र करके नाचने के लिए मजबूर किया और वीडियो बनाई. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान क्षितिज गुर्जर (24) उर्फ ​​बिट्टू, आशीष उपाध्याय उर्फ ​​विक्कू (52), उसका बेटा ययाति उपाध्याय (24) उर्फ ​​गुनगुन, गौरव सोनी (21), संदीप सिंह (30) उर्फ ​​राहुल बन्नाशा और सुमित कुमार सैन (25) के रूप में हुई है.

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छह आरोपी एक ‘म्यूजिक’ कंपनी का हिस्सा थे और उन्हें शक था कि पीड़िता ने उनके म्यूजिक सिस्टम से तार चुराए हैं. शर्मा ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया.

इसे भी पढ़ें: बिजली के तार की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बीकानेर में सड़क हादसे में तीन की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget