एक्सप्लोरर

कोटा में देशभर से जुटे 40 किसान संगठन के प्रतिनिधि, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ग्राम स्वराज को बताया जरूरी

Kota News: पंजाब में किसान आंदोलन के नेता परमजीत सिंह ने भी चिंतिन शिविर को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी वर्तमान सरकार में भी जारी है.

Kota Kisan Chintan Shivir: विभिन्न राज्यों के किसान प्रतिनिधियों ने ग्राम स्वराज पर कोटा में मंथन किया. तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, महाराष्ट्र, तेलंगाना के 40 किसान प्रतिनिधि शामिल हुए. उन्होंने विकास के लिए ग्राम स्वराज की अवधारणा पर बल दिया. हडोती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ कुमार ने पंचायती राज को लूट की व्यवस्था बताते हुए कहा कि पटवारी किसानों का सबसे बड़ा दुश्मन है 

दशरथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की अवधारणा को सत्य और अहिंसा का आधार बनाया था. उन्होंने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ग्राम स्वराज को जरूरी बताते हुए राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लिया. दशरथ सिंह ने कहा, "राजनीतिक दल समाज को विभाजित करने का काम कर रहे हैं. बहुमत से संसद चल सकती है देश नहीं."

40 किसान संगठन के प्रतिनिधियों का जुटान

चिंतन शिवर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का मालिक गांव में बैठता है. ग्राम स्तर पर संबंधित विकास की व्यवस्था को कायम करना पड़ेगा. इसी से देश की मूल समस्याओं का समाधान संभव है. बिहार के गांधीवादी चिंतक डॉ. बृजेश शर्मा ने शहरीकरण की खामियों को उजागर किया. उन्होंने कहा कि चाणक्य ने पाटलिपुत्र में अहिंसक तरीके से ग्राम स्वराज की अवधारणा को परम शिष्य चंद्रगुप्त के माध्यम से बनाया था. 

तीन दिवसीय चिंतन शिविर में हुआ मंथन

कर्नाटक के दयानंद चंद्रशेखर पाटिल ने 26 सूत्रीय एजेंडे को विश्लेषण के लिए रखा. हरियाणा से आए किसान नेता डीके शर्मा ने कहा कि नेता और नौकरशाह किसानों की समस्या की अनदेखी करते हैं. पंजाब में किसान आंदोलन के नेता परमजीत सिंह ने भी चिंतिन शिविर को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी जारी है. बजट में 2.75 प्रतिशत खेती किसानी के लिए आवंटित किया गया है. इसी से समझ सकते हैं कि खेती और किसानी को बहुत कम महत्व मिल रहा है. उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया.

बारां के पवन यादव ने लंबित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को क्रियान्वित करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसानों के बच्चों का गांव छोड़कर शहर की तरफ पलायन चिंता का कारण है. गांव को आधुनिकता की ओर घसीटा जा रहा है. जल, जंगल और जलवायु परिवर्तन आज चिंता के केंद्र बिंदु बन गये हैं.

राजस्थान में DRI की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 56 लाख सोने के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget