एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा मंडल में रेल पटरी पार करना पड़ सकता है भारी, अब होगी ये कार्रवाई

Kota RPF Campaign: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि ट्रैक पासिंग रेलवे के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है. इससे निजात के लिए रेल प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Kota Rail News: देखा जाता है कि अक्सर लोग कुछ परेशानियों को बचाने के लिए अवैध संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं. लोग नियमों को भी ताक पर रख देते हैं. कभी कभी तो यह अच्छा लगता है, लेकिन कई बार जान आफत में आ जाती है. कानूनी पेचीदगियों में भी उलझना पड़ जाता है. रेलवे में पटरी पार करने के बाद लोग भले ही इसे अपनी बुद्धिमता समझते हों, लेकिन कई बार उनकी जान पर बन आती है. कई लोगों की तो जान तक चली गई. इसका खामियाजा उनका परिवार भुगतता है. यात्रियों को उनके गन्तव्य तक सुरक्षित पहुंचाना ही भारतीय रेल (Indian Railway) का ध्येय है.

पटरी पार करते समय बुजुर्ग टकरा गए ट्रेन से
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि ट्रैक पासिंग रेलवे के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है. इस समस्या से निजात पाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न स्टेशनों एवं सेक्शनों में पटरी पार करने वालों के विरूद्व लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. मानव जीवन अमूल्य है. हाल ही में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें विगत दिनों में एक ईश्वर सिंह नामक व्यक्ति कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत रूप से लाइन पार करते समय अप लाइन पर आ रही गुड्स ट्रेन से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें स्टेशन प्रबंधक जसवंत सिंह बतरा, आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ब्रजमोहन शर्मा, स्टेशन अधीक्षक वाणिज्य नरेन्द्र चौहान और स्टेशन निर्देशक एनके मीना ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया.

नुक्कड नाटकों से भी समझा रहा रेल प्रशासन
रेल प्रशासन आमजनता और यात्रियों से अपील करता है कि अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार न करें. इस अभियान के दौरान स्टेशन, स्कूल, रेलवे फाटक और रेलवे लाइन के किनारे बसे गांवों, बस्तियों में जाकर लोगो को नियम विरुद्ध रेल लाइन पार न करने और रेलवे द्वारा बनाये गये नियमों का पालन करने के लिए नुक्कड नाटक, उद्घोषणा, पम्पलेट, बैनर इत्यादि के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है.  इसके अतिरिक्त आरपीएफ कोटा मंडल द्वारा ट्रैस पास (अनाधिकृत रूप से रेलवे पटरी पार करना) करने वालों के विरूद्व कड़ा रूख अपनाते हुए निरन्तर अभियान के दौरान रेल अधिनियम की धारा 147 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Rajasthan: संजीवनी घोटाले मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget