एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2022: कोटा पुलिस का आदेश- 3 फीट से ऊंची ना हो भगवान गणेश की मूर्ति, कारीगर परेशान

Kota News: कोटा पुलिस के एक आदेश ने मूर्ति कारीगरों को धर्म संकट में डाल दिया है. आदेश के तहत  3 फीट से अधिक बड़ी मूर्ति कारीगर नहीं बना सकेंगे. नियम नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Rajasthan News: गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी का पर्व नजदीक आ रहा है. मूर्तिकारों ने अभी से मूर्तियां बनाना शुरू कर दिया है. ऐसे में कोटा पुलिस का एक आदेश मूर्ति कारीगरों को परेशान कर रहा है. आदेश के तहत  3 फीट से अधिक बड़ी मूर्ति कारीगर नहीं बना सकेंगे. नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. आदेश में बताया गया है कि प्रतिमाएं 3 फीट से अधिक बड़ी नहीं होनी चाहिए. मूर्तिकारों का कहना है कि मिट्टी की मूर्ति भी 3 फीट से छोटी नहीं बन सकती. 

पुलिस ने मूर्ति कलाकारों के लिए जारी किया नोटिस
पुलिस की तरफ से मूर्तिकारों को भेजे गए नोटिस में बताया गया है कि आगामी गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा ,अनंत चतुर्दशी पर्वो पर गणेश, दुर्गा की प्रतिमा/मूर्तियां बनाई जाएंगी. प्रतिमाओं, मूर्तियों का विसर्जन चंबल नदी और किशोर सागर, तालाब में किया जाता है. सागर, तालाब में मूर्ति विसर्जित होने से जल प्रदूषित होता है और जलीय जीव जंतुओं पर प्रभाव पड़ता है. आप प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की मूर्तियां नहीं बनाएं. अगर कोई प्लास्टर ऑॅफ पेरिस की मूर्तियां बनाते हुए पाया जाता है तो मूर्तियां जब्त कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. मिट्टी की मूर्तियों की ऊंचाई 3 फीट से अधिक नहीं होगी. 

3 फीट से ज्यादा ऊंची मूर्ति नहीं बना सकेंगे कारीगर
पुलिस की तरफ से जारी आदेश ने बंगाली समेत अन्य कारीगरों के माथे पर चिंता की लकीरें पैदा कर दी हैं. बंगाली समुदाय के कारीगर साल में एक बार मूर्तियां बनाकर वापस चले जाते हैं. ऐसे में पुलिस का फरमान मूर्तिकारों के लिए संकट पैदा कर रहा है. कलाकार 10 से 12 फीट की प्रतिमाएं बनाते हैं. 3 फीट से अधिक ऊंचाई नहीं रखने के आदेश ने बंगाली कारीगरों को धर्म संकट में डाल दिया है. 

Rajasthan: हर गांव में बनाये जाएंगे अमृत सरोवर, किनारों पर फुलवारी के साथ बनेंगे वॉकिंग ट्रैक

प्रतिमाएं बनकर तैयार, देर से पुलिस का आदेश आया 
4 अगस्त को पुलिस का जारी आदेश काफी देर से आया. कारीगर एक माह पहले से ही मूर्ति बनाने के काम में जुट जाते हैं. मूर्ति बनाने वाले दर्जनों कारीगरों ने सैकडों प्रतिमाएं बना ली हैं. प्रतिमाओं पर केवल रंग रोगन करना बाकी है. ऐसे में आदेश को लागू करने पर मेहनत के साथ आर्थिक नुकसान भी होगा. अब ये कारीबर पुलिस से गुहार लगा रहे हैं कि बने हुए माल को ही बचेने की परमिशन दी जाए. कारीगर हिंदू संगठनों से संपर्क कर विरोध की तैयारी में लगे हैं. 

कोरोना काल के बाद एक बार फिर गणेश उत्सव मनाने का उत्साह लोगों में देखा जा रहा है. इससे पहले भी आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर मूर्तियां नहीं लगाने और बड़ी प्रतिमाओं पर प्रतिबंध था. लेकिन उसके बाद भी लोगों ने बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन किया था. अनंत चतुर्दशी का विशाल जुलूस कोटा में निकाला जाता है. जुलूस में जन सैलाब जुलूस उमड़ पड़ता है. सैकडों झांकिया, भजन मंडलिया, अखाडे, स्वागत द्वार, महिला अखाडे जुलूस में रहते हैं. गणपति की प्रतिमाओं को चम्बल, किशोर सागर तालाब, बडी नहरों में विसर्जित कर भक्त वापस लौटते हैं. 

Jodhpur News: त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, बैठक में लिए गए ये फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget