एक्सप्लोरर

कोचिंग स्टूडेंस की सुरक्षा के लिए कोटा पुलिस ने लॉन्च किया खास ऐप, सुसाइड के मामलों पर लगेगी लगाम?

Kota Coaching Students: कोटा में कॉचिंग स्टूडेंट की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में एक मोबाइल एप लॉन्च किया गया है. जिसका पैनिक बटन दबाते ही पुलिस पहुंच जाएगी.

Rajasthan News: कोटा में जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन भी स्टूडेंस की समस्याओं के निस्तारण के लिए नए-नए नवाचार कर रहा है. कहीं पुलिस कोचिंग स्टूडेंटस के मित्र के रूप में कार्य कर रही है कहीं उनसे लगातार संवाद कर किया जा रहा है. पुलिस हॉस्टल व कोचिंग सेंटर पहुंचकर उनके साथ दोस्ताना व्यवहार कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है.

इसी कड़ी में एक नया नवाचार करते हुए कोटा पुलिस ने ऐप के माध्यम से कोचिंग स्टूडेंट की समस्याओं को दूर करने का प्रयास शुरू किया है. इस ऐप में पैनिक बटन दबाने पर पुलिस सीधा संबंधित स्टूडेंट के पास पहुंच जाएगी.

पैनिक बटन दबाते ही छात्र की लोकेशन कंट्रोल रूम पहुंचेगी
कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के एसजीएन गार्डन में छात्रों से सीधा संवाद किया. एसपी द्वारा छात्रों की समस्याएं सुनकर उनका तुरंत मौके पर ही निस्तारण किया गया. वहीं जो समस्याएं तुरंत निस्तारित नहीं हो सकती थी उनको संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर तुरन्त हल करने का आदेश दिया.

इस दौरान स्टूडेंट को लिए एक एप्लीकेशन की लॉन्चिंग भी की गई. इस एप्लीकेशन को सभी कोचिंग छात्र-छात्राओं द्वारा अपने मोबाइल में डाउनलोड किया जाएगा. स्टूडेंट जब कभी अपने आप को असुरक्षित महसूस करेंगे उसी समय इस एप्लीकेशन का पैनिक बटन दबाना होगा. पैनिक बटन दबते ही छात्र की लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंच जाएगी. जिसके बाद पुलिस तुरंत जाकर छात्र-छात्राओ को संभालेगी और उसकी समस्या का समाधान करेगी.

ऐसे स्टूडेंट्स के साथ बंद कमरे में हुआ संवाद
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस एप्लीकेशन में किसी भी छात्र का डाटा लीक नहीं किया जाएगा. डाटा पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा. किसी से साझा नहीं किया जाएगा. इसके उपरांत कुछ कोचिंग स्टूडेंटों ने पुलिस अधीक्षक कोटा शहर से एकांत में व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी समस्या रखी जो लिखित में रखी गई और नियमानुसार उसका निस्तारण शीघ्र ही संबंधित एजेंसियों से कराया जाएगा. 

स्टूडेंट से वसूल रहे बिजली की अलग-अलग दरें
संवाद के दौरान एक स्टूडेंट ने एसपी से कहा कि मेरे दोस्त के यहां बिजली की प्रति यूनिट रेट 8 रुपए हैं. जबकी हमारे यहां 15 रुपए वसूल रहे है, जिसे सुनकर एसपी चौंक गई. हॉस्टल एसोसिएशन से पूछा तो कहा पता नहीं है. लेकिन उन्होंने कहा कि इसे दूर किया जाएगा. वहीं एक स्टूडेंट ने कहा कि कोचिंग स्टूडेंट से कैब वाले और ऑटो चालक अधिक किराया वसूलते हैं. किसी ने पुराने स्टूडेंट के द्वारा गैंग बनाकर परेशान करने की बात कही तो किसी ने दलालों की समस्या बताई.

यह भी पढ़ें: Jaipur: 'राजनीति हमारे लिए प्रोफेशन नहीं बल्कि...', बीजेपी कार्यकर्ताओं को शिवराज सिंह चौहान ने दिया ये खास 'मंत्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
Embed widget