एक्सप्लोरर

Kota News: कांग्रेस नेता ने जलदाय विभाग के अधिकारी को दी धमकी, कहा- समस्या का समाधान करो नहीं तो पार्षद तुम्हारे कपड़े फाड़ देंगे

Congress Leader Viral Audio: कोटा कांग्रेस जिला अध्यक्ष का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वे जलदाय विभाग के अधिकारी को फोन पर कपड़े फाड़ने की धमकी दे रहे हैं.

Kota Congress Leader Viral Audio: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी जलदाय विभाग के अधिकारी को फोन पर कपड़े फाड़ने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इन पार्षदों की समस्याओं पर ध्यान दो वरना अंजाम सही नहीं होगा, इसके जिम्मेदार आप लोग ही होंगे.

वहीं इसी बीच पार्षदों ने यह तक कह दिया की अगर हमें छूट मिल जाए तो अधिकारियों को ठोक देंगे. उधर अधिकारियों को मिली धमकी के बाद अधिकारियों ने जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू करने का आश्वासन दिया है. लेकिन राजस्थान में लगातार अधिकारियों पर नेताओं की मनमानी का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है.

Rajasthan News: देश का ऐसा मंदिर, जहां विराजते हैं मूंछों वाले भगवान राम और लक्ष्मण, जानें इसके बारे में

पानी की सप्लाई कम आने पर धमकाया

मामला कोटा शहर में छावनी रामचंद्रपुरा इलाके में पानी की सप्लाई कम आने से जुड़ा हुआ है. इस इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है और पानी का दबाव कम आने से लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पाता. लगातार शिकायत करने के बावजूद भी छावनी रामचंद्रपुरा में समस्या सही नहीं हुई तो इलाके के पार्षद और कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी कलेक्ट्रेट पर शिकायत करने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच पार्षदों के कहने पर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को फोन किया और पहले समस्या जानी. अधिकारी पानी के दबाव कम होने की बात को स्वीकार कर रहे थे और कह रहे थे कि जल्दी समस्या का समाधान कर लिया जाएगा. लेकिन इसी बीच जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी अधिकारियों पर आग बबूला हो गए.

उन्होंने साफ तौर से बताते हुए कहा कि गर्मी का सीजन है और इस तरीके से पानी की सप्लाई धीमी देना सही नहीं है. लोग प्यासे ही मर जाएंगे. इसी बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी अपनी मर्यादा भूल गए और अधिकारियों को कपड़े फाड़ने तक की धमकी दे डाली. 

पार्षदों के सामने किए फोन पर सामने से पार्षदों ने भी जिलाध्यक्ष का साथ दिया और कहा कि यदि आप अनुमति दें तो हम अधिकारियों को ठोक देंगे. यह धमकी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कॉल काट दिया. इस मामले में पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. 

राजस्थान में कांग्रेस नेताओं का अधिकारियों पर धमकाने का मामला नहीं थम रहा

राजस्थान के धौलपुर में विधायक गिर्राज मलिंगा द्वारा बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मारपीट करने का मामला अभी थमा भी नहीं की राजस्थान के कोटा में जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने भी जलदाय विभाग के अधिकारियों को धमकाया है. हालांकि इन दोनों मामलों में राजस्थान कांग्रेस कुछ बोलने से बच भी रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार धमकी देने वाले ऑडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Jaipur News: शादी से पहले IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने इंस्टाग्राम से बनाई दूरी, अकाउंट किया डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget