एक्सप्लोरर

Rajasthan: भारी बारिश से कोटा बैराज ओवरफ्लो, चंबल नदी में छोड़ा जा रहा लाखों क्यूसेक पानी

Kota News: डैम और नदी के किनारे के इलाकों में सायरन बजाए जा रहे हैं और मुनादी कराई जा रही है. पानी की ऊंची उठती लहरों रोमांचित करने के साथ ही डरावनी भी हैं.

राजस्थान के कोटा शहर में बारिश के पानी से कोटा बैराज ओवरफ्लो हो गया है. ओवरफ्लो होने के बाद डैम के ग्यारह गेट खोल दिए गए हैं. कोटा डैम से सोमवार (28 जुलाई) सुबह से तीन लाख क्यूसेक पानी चंबल नदी में छोड़ा जा रहा है. हालांकि शाम से पानी छोड़े जाने की रफ्तार कुछ कम कर दी गई है.

बैराज पर जिस जगह पानी नदी में गिर रहा है, वहां तेज लहरें उठ रही हैं. कई मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं. पानी गिरने का शोर इतना ज्यादा है कि आसपास कुछ भी ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है. डैम का गेट खोले जाने के बाद बैराज और चंबल नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. निचले इलाकों को खाली करा दिया गया है.

इलाकों में बजाए जा रहे सायरन

डैम और नदी के किनारे के इलाकों में सायरन बजाए जा रहे हैं और मुनादी कराई जा रही है. पानी की ऊंची उठती लहरों रोमांचित करने के साथ ही डरावनी भी हैं. कोई इनका लुत्फ उठा रहा है तो किसी को डर लग रहा है. डैम के आसपास समुद्र में आई सुनामी जैसा नजारा दिख रहा है.

11 गेट खोलने से चंबल नदी उफान पर

डैम के 11 गेट खोले जाने से चंबल नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बैराज से पानी छोड़े जाने के नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इसके आसपास उमड़े हुए हैं. लोग इस रोमांचक नजारे की तस्वीरों को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे हैं. बैराज के आसपास मेले सरीखा माहौल है. हालांकि किसी को भी बैराज के नजदीक जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. 

धौलपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

चंबल नदी में कोटा के साथ ही कुछ अन्य बैराज से भी पानी छोड़ा जा रहा है. इसकी वजह से धौलपुर समेत कुछ अन्य जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं. कोटा में भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी कर दी गई है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget