एक्सप्लोरर

Kota News: थाइरोप्लास्टी आपरेशन के बाद युवक ने पाई अपनी असली आवाज, जानें- इस बीमारी का इलाज

Rajasthan News: कोटा के एक निजी अस्पताल ने थाइरोप्लास्टी का सफल ऑपरेशन किया जिसमें एक लडकी जैसी आवाज वाले युवक को मर्दों वाली आवाज दी गई.

Thyroplasty operation: दुनिया में आवाजा का जादू चलता है अपनी आवाज से ही हम सबसे पहले किसी को प्रभावित करते हैं. ऐसे में गीत संगीतकारों की आवाज का जादू चलता है वहीं आमजन की आवाज भी लोगों के व्यक्तित्व, कृतित्व को प्रभावित करती है. साथ ही जीवन में सफलता के मार्ग पर चलने में आवाज का बहुत बड़ा महत्व होता है, लेकिन यदि आवाज सही नहीं तो आत्म ग्लानी होती है.

साथ ही दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है लेकिन अब आप अपनी आवाज को बदल सकते हैं. थाइरोप्लास्टी के माध्यम से लड़की जैसी पतली आवाज को भी सामान्य कर सामाजिक रूप से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. कोटा के एक निजी अस्पताल ने ऐसा ही सफल ऑपरेशन किया है जिसमें एक लडकी जैसी आवाज वाले युवक को मर्दों वाली आवाज दी गई है. पहले वह हंसी का पात्र बन रहा था वह अब बेहद खुश है.

इसका एक मात्र इलाज केवल ऑपरेशन 
 
कापरेन के 17 साल के एक युवक हेमंत ने थाइरोप्लास्टी ऑपरेशन के बाद मर्दों वाली आवाज पा ली है. डॉ. विनीत जैन ने कामयाब आपरेशन के बाद बताया कि इस बीमारी को प्यूबरफोनिया कहा जाता है. इस बीमारी में लड़कों की उम्र तो बढ़ जाती है लेकिन आवाज में जो बदलाव होना चाहिए वह नहीं होता है. बीमारी से पीड़ित लड़कों को लगातार पिच टूटने के साथ-साथ आवाज में कंपन की परेशानी होती है.

इस बीमारी से पीड़ित लड़कों को 12 साल की उम्र में स्पीच थेरेपी से ठीक किया जा सकता है. उसके बाद इसका इलाज केवल ऑपरेशन से ही संभव है.

ऑपरेशन के बाद अब नहीं आएगी समस्या

ईएनटी सर्जन डॉ. विनीत जैन ने बताया कि पीड़ित युवक का ऑपरेशन करने में करीब एक घंटा लगा. ऑपरेशन के बाद युवक ने अपनी सही आवाज पा ली.  डॉ. जैन ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है, उसकी आवाज सामान्य हो गई है, आगे वह अब ठीक रहेगा. ऐसे मरीजों का उपचार थाइरोप्लास्टी के जरिए किया जा रहा है. इसका ऑपरेशन चिरंजीवी में निःशुल्क किया गया है.

मरीज का कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ. हाडौती संभाग के मरीजों को अब कोटा से दूसरे शहरों में रुख करने की आवश्यकता नहीं है.

लम्बे समय तक बना रहा हंसी का पात्र

पीड़ित युवक ने बताया कि सब जगह से मजाक उड़ाए जाने से वह काफी परेशान रहता था और किसी से बातचीत करने में हिचकता था. ऑपरेशन के बाद से वह बिल्कुल ठीक हो गया है. डॉ. जैन ने सर्जरी के माध्यम से आवाज की फ्रीक्वेंसी (आवृत्ति) में परिवर्तन किया जाता है जिस कारण अब आवाज ठीक हो गई. पूरे परिवार में इस ऑपरेशन की सफलता के बाद खुशी है.

Bharatpur News: भरतपुर में महिला ने पति को पीट-पीट कर मार डाला, रोज शराब पीकर करता था पत्नी के साथ मारपीट

Udaipur News: उदयपुर में जल्द लोगों को मिल सकती है जाम से निजात, ओल्ड सिटी नो व्हीकल जोन घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget