एक्सप्लोरर

Lakhi Mela 2024: खाटू श्याम का लक्खी मेले का आरंभ 11 मार्च से, इन चीजों पर प्रसाशन ने लगाई रोक, गाइडलाइंस जारी

Khatu Shyam News: खाटूश्याम में 11 मार्च को लक्खीमेला शुरू होगा. जो 10 दिनों तक चलेगा. इसके लिए कई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं. जिला प्रशासन ने इस बार कई चीजों पर रोक लगाई है.

Khatu Shyam Lakhi Mela: सीकर (Sikar) जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर पर लगने वाला लक्खी मेला 11 मार्च से शुरू हो रहा है. ये दस दिनों तक चलेगा. इसके लिए कई गाइडलाइन्स जारी की गई हैं. जिला प्रशासन ने इस बार कई चीजों पर रोक लगाई है. इस बार सुरक्षा कारणों के चलते खाटू श्याम के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालु आठ फीट से अधिक ऊंचा निशान नहीं लगा सकेंगे. इसके साथ ही कांच की शीशी और डीजे पर भी रोक लगा दी गई है. दरअसल, इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है.

यह फैसला खुद सीकर के कलेक्टर कमर उल जमाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है. श्रद्धालुओं को जूते-चप्पल गाड़ी में ही खोलकर के आने के लिए कहा गया है. मेले में दर्शन निकास व्यवस्था सुधारने के लिए इस बार दो लाइन गुवाड़ चौक और चार लाइन मुख्य बाजार होते हुए जैन मंदिर वाली गली से होकर जाना है. अन्य लाइन नवीन निकास मार्ग से निकाली जाएगी. 

चिकित्सा विभाग की यह रहेगी व्यवस्था 
सीकर जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को आदेश दिए हैं कि मेले में जो भी प्राइवेट कैंप लगाए जाएं, उनकी पूरी मॉनिटरिंग की जाए. स्वास्थ्य कर्मियों की डिग्री की जांच भी होनी चाहिए, कहीं ऐसा ना हो कोई फर्जीवाड़ा हो रहा है. एमआरपी से ज्यादा रेट के सामान बेचने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. चूंकि, खाटू श्याम मंदिर परिसर के आसपास महंगी पानी की बोतल भी बेची जाती है. इसे लेकर कई बार यहां विवाद भी हो चुका है. 

पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम 
श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को देखते हुए पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. आए दिन यहां पर पार्किंग को लेकर के विवाद होता रहता है. मेले में पार्किंग नि:शुल्क रहेगी और नो व्हीकल जोन में किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा पाएंगे. मेले में डेढ़ सौ रोडवेज बसें लगी रहेंगी. वहीं प्राइवेट बसों के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है. मेले के दौरान श्याम कुंड बंद रहेगा. भंडारे को लेकर के उपखंड अधिकारी से अनुमति लेनी होगी. इसके बाद ही भंडारा यहां पर किया जा सकेगा. मेले में रोडवेज से आने वाले भक्तों को किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी. 

ये भी पढ़ें-Deeg News: दाद की दवा लेने गए व्यक्ति को लगा दिया गलत इंजेक्शन, हुई मौत, डॉक्टर क्लीनिक से फरार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget