एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी विधायक चंद्रकांता मेघवाल को पांच साल पुराने मारपीट मामले में नोटिस जारी, पढ़ें डिटेल

Keshoraipatan News: केशोरायपाटन सीट से बीजेपी की विधायक चंद्रकांता मेघवाल को पांच साल पुराने मारपीट मामले में नोटिस जारी किया है. पुलिस ने उनसे जांच में सहयोग करने की बात कही है.

Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस ने कोटा में केशोरायपाटन सीट से बीजेपी की विधायक चंद्रकांता मेघवाल को पांच साल पुराने मारपीट मामले में नोटिस जारी किया है. राजस्थान में 10 जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जारी नोटिस को लेकर राज्य में राजनीति गर्मा गई है. विधायक मेघवाल के खिलाफ कोटा के महावीर नगर थाने में फरवरी 2017 में दर्ज एक मामले में पुलिस ने नोटिस जारी कर उन्हें पुलिस जांच में सहयोग करने को कहा है.

विधायक यहां प्रशिक्षण में ले रहे भाग

बीजेपी की विधायक जयपुर के बाहरी क्षेत्र जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामडोली में एक होटल में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं. उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी और समर्थक विधायकों को दो जून से उदयपुर के एक होटल में ठहरा रखा है. वहीं बीजेपी के विधायक जामडोली में एक होटल में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं.

Jaipur में तेज रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, जान लें वरना देना पड़ सकता है जुर्माना

कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार कौन हैं?

कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उच्च सदन के चुनाव के लिए टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने घनश्याम तिवारी को मैदान में उतारा है और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा को समर्थन दिया है. विपक्षी बीजेपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर साजिश के तहत विधायकों को फंसाने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने बीजेपी विधायक को किया तलब 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने कहा, ‘‘राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में कांग्रेस के खेमे में दहशत का पहला संकेत है. पांच साल पुराने मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक को तलब किया है.’’ बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यसभा चुनावों में नैतिक रूप से हार चुकी कांग्रेस और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बीजेपी के विधायकों के (खिलाफ) मुकदमों पर कार्रवाई के नाम पर किस तरीके से भयभीत करने का कुत्सित षड्यंत्र रचा जा रहा है. आग से मत खेलिए गहलोत साहब!! चुनाव तो 10 जून को हो जाएंगे फिर? ’’

लोकेश शर्मा ने किया पलटवार

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा कि विधायक के खिलाफ जब मामला दर्ज हुआ तब राज्य में बीजेपी की ही सरकार थी. ऐसे में क्या तब इनको 'भयभीत करने का कुत्सित षड्यंत्र रचा' गया था?' पूनिया की ‘आग से मत खेलिए गहलोत साहब!! चुनाव तो 10 जून को हो जाएंगे फिर?’ टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसे शब्द शोभा नहीं देते हैं.

ये भी पढ़ें-

Rajya Sabha Election: उदयपुर के होटल में Congress विधायकों के लिए रखा गया था मैजिक शो, सीएम गहलोत ने भी उठाया लुत्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget