एक्सप्लोरर

Jodhpur: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे लोग, बदनामी के डर से महिला ने किया सुसाइड

Jodhpur Woman Suicide: मृतका के बेटे ने पुलिस कमिश्नर पूर्व की उपायुक्त अमृता दुहन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. बेटे ने कहा कि आरोपियों ने मेरी मां का यौन शोषण किया.

Jodhpur Viral Video: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बनाड़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या (Suicide) के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा है. यह वीडियो महिला ने आत्महत्या करने से पहले खुद बनाया था. इस वीडियो में महिला ने कुछ लोगों सहित एक महिला पर अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है.

अपने व परिवार को बदनामी से बचने के लिए महिला ने आत्महत्या कर ली. वीडियो में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कुछ युवक व एक महिला उसे अश्लील वीडियो और अवैध संबंधों को लेकर ब्लैकमेल कर रहे हैं. इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है. इन्हीं लोगों की ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) से परेशान होकर में आत्महत्या कर रही हूं. 

भाई का आरोप, नहीं हो रही कार्रवाई
पीड़ित मृतक महिला के भाई ने बताया कि मेरी बहन को कुछ लोग ब्लैकमेल कर रहे थे. बहन बीकानेर से जोधपुर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसे बस से उतारकर बीच सड़क पर मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए. इसी दौरान सबने मिलकर मेरी बहन को धमकाया कि पुलिस के पास जाओगी तो तुम्हारा अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे. वह मारपीट के बाद अपने घर जोधपुर पहुंची. ब्लैकमेलिंग व बीच सड़क पर मारपीट से वह आहत हो गई.

 

'आत्महत्या के लिए किया गया मजबूर'
भाई ने कहा कि उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया. भाई ने बताया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन, पुलिस की कार्रवाई से हम नाखुश हैं. उसने बताया कि हमारे ऊपर समाज के लोग दबाव बना रहे हैं. लेकिन, हमें इंसाफ चाहिए. आरोपियों को कठोर से कठोर सजा मिले. भाई ने कहा कि हमें डराया धमकाया जा रहा है. लेकिन, पुलिस आरोपियों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही. 

यह बोले थाना अधिकारी
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पूर्व के बनाड़ पुलिस थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मुख्य अभियुक्त को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित परिवार की ओर से तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं. उन तीन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में बारीकी से जांच की जा रही है.

बेटे ने की कार्रवाई की मांग
इधर, मृतका के पुत्र व समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर पूर्व की उपायुक्त अमृता दुहन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. बेटे ने कहा कि आरोपियों ने मेरी माता का यौन शोषण करने के अलावा उसके साथ उसने मेरी मां के साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाईं. बेटे ने आरोप लगाया कि जोधपुर शहर में उसे अत्यधिक प्रताड़ित करने के बाद धमकी दी कि हमारे पास तुम्हारा अश्लील वीडियो है, जिसे वह इन्टरनेट पर वायरल कर देगा. इस प्रकार की परिस्थितियां पैदा की गईं, जिस कारण से उसकी मां को आत्महत्या करनी पड़ी.

यह भी पढ़ें : Udaipur Crime: बच्ची से रेप और हत्या के खिलाफ प्रदर्शन जारी, BJP के बैनर तले महिलाओं ने फूंका CM गहलोत का पुतला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget