एक्सप्लोरर

Indian Railway: बारात ले जाने के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन, जानिए रेलवे की इस सुविधा में कितना होगा खर्च?

Indian Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर के सीनियर डीसीएम ने बताया कि हमारी रेलवे ने वेडिंग ट्रेन शुरू की है. पहली बुकिंग जोधपुर के एक व्यापारी ने अपने बेटे की बारात को ले जाने के लिए किया है.

Indian Railway: अक्सर लोग शादी विवाह के समारोह का आयोजन बहुत खास करते हैं और उसके लिए कई तरह की तैयारियां की जाती हैं. राजा महाराजाओं के दौर में हाथी घोड़े ऊंट के साथ दूल्हे की बारात निकाली जाती थी. अब जैसे शादी होती है तो दूल्हे के परिवार वाले पहले बस कार आदि को बुक करते हैं ताकि दूल्हे की बारात अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच सके. अब आप बारात ले जाने के लिए ट्रेन को भी बुक कर सकते हैं. भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के कोच वह पूरी ट्रेन बुक करने की सुविधा दी है.

मिलेगी ये सुविधा
अब बारात चाहे कितनी भी दूरी की है इसके लिए ट्रेन बुक कर सकते हैं. रेलवे की ओर से ग्रुप टिकट बुकिंग से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए शाही शादी के साथ तीर्थ यात्रा ऑफिस टू स्कूल कॉलेज पिकनिक के लिए पूरी ट्रेन बुक करना बहुत आसान हो गया है. यात्री अब अपने नजदीकी स्टेशन से ही बुक करवा सकते हैं. आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार रेलवे के इस फैसले से शादी जैसे मौके पर बारात के लिए ट्रेन के लिए आसानी से टिकट बुक हो सकेगें.

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर के सीनियर डीसीएम जितेंद्र मीणा ने बताया कि हमारी रेलवे ने वेडिंग ट्रेन शुरू की है. इसकी पहली बुकिंग जोधपुर के एक व्यापारी ने अपने बेटे की बारात को ले जाने के लिए किया है. वेडिंग ट्रेन बुक करने के लिए आईआरसीटीसी से सीधे संपर्क करना पड़ेगा. साथ ही प्रति टिकट निर्धारित किराए से 30 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा. इसके अलावा रेलवे को एक मुश्त निर्धारित राशि जमा करानी होगी जो यात्रा पूरी होने पर वापस मिल जाएगी.

आईआरसीटीसी की ओर से ली जाने वाली राशि में सर्विस टैक्स, जीएसटी और अन्य टैक्स शामिल नहीं होंगे. वे अलग से वसूले जाएंगे. इस ट्रेन में जिस तरह के कोच की डिमांड पार्टी के द्वारा की जाएगी उसी के अनुसार ही चार्जेस शामिल किए जाएंगे. जैसे स्लीपर, फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी जैसी भी कोच की डिमांड की जाएगी तो पार्टी को उपलब्ध कराया जाएगा.

कितना पैसा लगेगा

-50 हजार रुपए एक कोच के लिए
-9 लाख रुपए 18 डिब्बों की ट्रेन के लिए
-प्रति घंटे/प्रति कोच 900 रुपए प्रति कोच अतिरिक्त हॉल्टिंग चार्ज

ये दस्तावेज हैं जरूरी
01 आईडी पासवर्ड बनाना होगा
02 पैन नंबर, आधार नम्बर
03 ये सभी जानकारी दर्ज होते ही मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके जरिए वेरीफिकेशन होगा
04 ओटीपी नंबर डालते ही अग्रिम प्रक्रिया के लिए यूजर तैयार हो जाएगा

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: क्या यूपी चुनाव के बाद BJP के साथ आएगी BSP? मायावती ने दिया जवाब

Basti News: 9 बोरों में रखे थे 305 प्रतिबंधित कछुए, इतने लाख है कीमत, GRP की टीम ने तीन महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget