एक्सप्लोरर

जोधपुर में उजड़ गया परिवार, मां ने दो बेटों के साथ दे दी जान, क्या है खुदकुशी की वजह?

Jodhpur Mass Suicide: जोधपुर में परिवार के तीन लोगों ने जहर पीकर जान दे दी. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. खुदकुशी मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.

Rajasthan News: जोधपुर के ओसियां विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया है. मां ने दो बेटों के साथ जहर पीकर जान दे दी. दिल दहला देनेवाली घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. बड़े बेटे ने सुसाइड नोट व्हाट्सएप पर रिश्तेदारों को भेजा था. व्हाट्सएप मैसेज आने के बाद रिश्तेदार घर पहुंचा. घर पर तीनों के मुंह से झाग निकल रहे थे. रिश्तेदार ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी. पुलिस के अनुसार मामला बिगमी गांव का है.

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय भंवरी देवी, 27 वर्षीय नवरत्न और 24 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है. तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि सुबह 11:00 बजे बुजुर्ग मां और दो जवान बेटों के सुसाइड करने की सूचना मिली थी. ओसियां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुकर सामूहिक आत्महत्या के मामले की जांच पड़ताल की. शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की मौत का मामला लगता है.

मां ने दो बेटों के साथ की खुदकुशी

मृतिका भंवरी देवी अनूप सिंह राजपुरोहित की पत्नी थी. मां ने दो बेटों के साथ सामूहिक खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर बड़े बेटे नवरत्न का व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट सामने आया है. बताया जा रहा है कि नवरत्न ने मैसेज रिश्तेदारों को भेजा था. चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का का आरोप लगाया गया है. व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट में आरोपियों का नाम भी सामने आया है.

पुलिस से आरोपियों को सजा दिलवाने की मांग की गयी है. ग्रामीणों के मुताबिक दोनों भाई फाइनेंस कंपनी में काम करते थे. नवरत्न की शादी 4 महीने पहले मंडला गांव में हुई थी. तीनों के शव को सबसे पहले मौसेरे भाई ने देखे थे. घर में तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था. उसने परिचित को फोन किया. मौसेरे भाई और परिचित ने मिलकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ें-

Sirohi News: सिरोही में एंबुलेंस से की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी, 23 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget