एक्सप्लोरर

Rajasthan: जोधपुर में मदरसा संचालक तांत्रिक बनकर करता था महिलाओं का शोषण, किसे बनाता था शिकार?

Jodhpur News: जोधपुर में मदरसा संचालक और कथित तांत्रिक मौलाना अफजल ने तंत्र-मंत्र के बहाने महिलाओं को फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया. घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई.

जोधपुर में एक मदरसा संचालक और कथित तांत्रिक मौलाना अफजल की घिनौनी करतूतें उजागर हुई हैं. आरोपी ने महिलाओं की कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें तंत्र-मंत्र के बहाने फंसाया और शारीरिक शोषण किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और समाज में गुस्सा और आक्रोश फैलाया.

मौलाना अफजल खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताता था और लोगों की परेशानियां दूर करने का दावा करता था. विशेष रूप से वह उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जिनके संतान नहीं होती थी. उनकी भावनाओं और भरोसे का सहारा लेकर वह तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता और उनका शारीरिक शोषण करता.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर अब तक पांच अलग-अलग वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें मौलाना महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता दिख रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन भनक लगते ही मौलाना फरार हो गया. उसके घर और दुकान पर ताला लगा पाया गया है.

वीडियो वायरल के बाद फरार हुआ आरोपी

सदर बाजार थाना के थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है और आरोपी की पहचान के प्रयास कर रही है. वीडियो में आरोपी का चेहरा पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है.

क्षेत्र में पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

घटना के बाद मोहल्ले में गुस्सा तो है, लेकिन पीड़ित महिलाएं बदनामी और सामाजिक दबाव के डर से शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रही हैं. लोग दबे स्वर में ही मौलाना की करतूतों की चर्चा कर रहे हैं. स्थानीय व्यापारी भी वीडियो देखकर हैरान हैं और बता रहे हैं कि उन्होंने पहले कभी ऐसी हरकतें नहीं देखीं.

तांत्रिक करता था भोले-भाले लोगों की भावनाओं का शोषण 

पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान और उन महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिन्हें मौलाना ने शिकार बनाया. यह मामला समाज के लिए गंभीर चेतावनी है कि ढोंगी तांत्रिक भोले-भाले लोगों की भावनाओं का शोषण कर रहे हैं. पुलिस और समाज दोनों के लिए यह सवाल है कि ऐसे अपराधियों पर कब और कैसे सख्त शिकंजा कसा जाएगा.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget