एक्सप्लोरर

Jodhpur में कक्षा 12वीं के साइंस रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी, इतने प्रतिशत अंकों के साथ रहीं अव्वल

Jodhpur News: जोधपुर में दो छात्राओं ने साइंस स्ट्रीम में बाजी मारी है. एक छात्रा ने जहां 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, वहीं दूसरी छात्रा ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

Jodhpur 12th Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बीते दिन 12वीं कक्षा का साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम घोषित किया. पिछले कुछ समय से परिणाम को लेकर बच्चे इंतजार कर रहे थे. परिणाम आने पर काफी उत्साहित नजर आए. पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बच्चों को प्रमोट किया गया था, लेकिन इस वर्ष बच्चों ने पढ़ाई कर परीक्षा देने के बाद उत्साहित करने वाले परिणाम सामने आए हैं.

जोधपुर की रहने वाली हर्षिता सोनी साइंस की छात्रा हैं. सरकारी स्कूल की छात्रा ने दिन-रात एक कर के मेहनत की और आज साइंस के परिणाम घोषित होने पर 99 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं. हर्षिता सोनी ने बताया कि आप मेहनत करना चाहते हैं और आप कुछ करना चाहते हैं, बस यह आपको दृढ़ संकल्प रखना है, जिसके बाद आपको कोई नहीं रोक सकता. हर्षिता सोनी दसवीं कक्षा में भी जोधपुर में टॉपर रह चुकी हैं. हर्षिता सोनी ने बताया कि आगे भविष्य में उसको डॉक्टर बनना है, उसके लिए वह अभी से ही तैयारी कर रही हैं. जिस तरह से दिन रात मेहनत कर यह परिणाम आए हैं, ऐसे ही परिणाम नीट में भी आएंगे.

बच्चों ने रिजल्ट को बताया माता-पिता और गुरू की मेहनत का फल

जोधपुर की अर्चना ने दिन रात एक कर के पढ़ाई की और जिस तरह के परिणाम सोचे थे कि राजस्थान में सबसे टॉप के नंबर आएंगे, वैसे तो नहीं आ पाए, लेकिन बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अर्चना को 97.80 प्रतिशत अंक मिले हैं. अर्चना ने बताया कि मन लगाकर पढ़ाई करने से परीक्षा परिणाम भी अच्छे आते हैं. यह जो परिणाम आए हैं, वह मेरे माता-पिता और गुरू की मेहनत का फल है.

RBSE Results 2022: राजस्थान में 12वीं साइंस का रिजल्ट घोषित, सभी जिलों में 92 फीसदी से ज्यादा ज्यादा स्टूडेंट पास

शिक्षकों ने बताई यह बात

शिक्षक का मानना है कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की लिखने की प्रेक्टिस कम हो गई थी. इन बच्चों को इस परिणाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. 4-4 घंटे तक सिर्फ और सिर्फ लिखने की प्रैक्टिस करवाई जाती थी, साथ ही बच्चों में एक लगन पैदा की गई, जिससे बच्चे पढ़ाई से जुड़े रहे और आज जो परिणाम आए हैं उसको लेकर बहुत खुशी महसूस हो रही है. इस वर्ष हमारे बच्चे 99% पर रुक गए हैं लेकिन 2 साल पहले की बात करें तो 99.7% प्रतिशत तक के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं.

Rajasthan May Weather Report: राजस्थान के इन जिलों में मई महीने में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी, दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget