एक्सप्लोरर

Jodhpur Fire: सगाई के फंक्शन में गैस लीक होने से लगी आग, जलकर राख हुआ घर रखा सामान, टला बड़ा हादसा

जोधपुर ग्रामीण पुलिस के कपरड़ा के एक घर में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक जब सुबह 5 बजे चाय बनाने के लिए गैस चालू की गई तो गैस लीक होने से टंकी ने आग पकड़ ली और टंकी में ब्लास्ट हो गई.

Jodhpur Fire News: जोधपुर ग्रामीण पुलिस के कपरड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में सगाई के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं. घर में सगाई का खाना बनाने के लिए आधा दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर पड़े थे. रिश्तेदार और मेहमान घर में मौजूद थे. अचानक सुबह 5 बजे चाय बनाने के लिए गैस चालू करते ही गैस लीक होने से टंकी ने आग पकड़ ली. टंकी में ब्लास्ट होने से आग फैल गई और घर में रखा सामान धू-धू करके जलने लगा.

कुछ ही दूरी पर 5 से 6 सिलेंडर और रखे हुए थे. गैस के सिलेंडर में लगी आग को लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके. 500 मीटर की दूरी पर कपरड़ा पुलिस थाना के थानाधिकारी जमील खान अपने घर में मौजूद थे. जो सुबह के समय सहरी (रोजेदार) कर रहे थे. सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. साथ ही घर मे रखे गैस सिलेंडर ने आग नहीं पकड़ी.

थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

जोधपुर ग्रामीण पुलिस के कपरड़ा पुलिस थाना के थानाधिकारी जमील खान ने बताया- 'रोजे चल रहे हैं और मैं सुबह 5 बजे सहरी कर रहा था. उस दौरान मेरे पास सूचना आई कि भंवरलाल सरगरा के घर पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. उसी समय मैं अपनी टीम के साथ सीधा भंवरलाल सरगरा के घर पहुंचा. जहां पर गैस सिलेंडर से आग घर में फैल चुकी थी. मौके पर मौजूद मेहमानों और हमने मिलकर सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया. साथ ही हमारी पुलिस टीम ने दूसरी जगह रखे गैस सिलेंडर को वहां से हटाया अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. यह तो मालिक का रहम है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ.'

सिलेंडर से ठीक तरह कनेक्ट नहीं हुआ था चूल्हा

बता दें कि कपरड़ा गांव की बस्ती के बीच में भंवरलाल सरगरा रहते हैं. उनके बेटे की सगाई के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं. घर में काफी मेहमान भी मौजूद थे. रात को गैस के सिलेंडर से गैस के चूल्हे को लगाने की कोशिश की गई थी. उस दौरान वो सही तरीके से नहीं लगा जिसकी वजह से जैसे ही सुबह चाय बनाने के लिए गैस शुरू की गई, गैस लीक हो गई और गैस की टंकी ने आग को पकड़ ली. दूसरे कमरे में आधा दर्जन गैस के सिलेंडर रखे हुए थे, ऐसे में गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.

ये भी पढ़ें: Fact Check: 'यार मेरा तितलियां वरगा' गाने पर थिरकते नजर आए BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी? जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget