एक्सप्लोरर

जोधपुर कोर्टरूम की छत अचानक ढही, दो दिन की छुट्टी के बाद खुला दरवाजा, तो हुआ खुलासा

Jodhpur News: जोधपुर हाई कोर्ट और बाड़मेर कलेक्ट्रेट में पुरानी इमारतों की छतें गिरने से नुकसान हुआ. जोधपुर में कोर्टरूम और बाड़मेर में राजस्व विभाग शाखा प्रभावित हुई.

जोधपुर हाई कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में जब सोमवार (11 अगस्त) को कर्मचारी कोर्टरूम का दरवाजा खोल रहे थे, तभी कोर्टरूम की छत ढही हुई मिली. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, क्योंकि माना जा रहा है कि छत रात में किसी समय ढही होगी.

दो दिन की छुट्टी के बाद अदालत कक्ष फिर से खुला. चाय की मेज का शीशा और कई फर्नीचर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे. सूखे सीमेंट और बजरी के भारी टुकड़े, और फॉल्स सीलिंग के टूटे हुए टुकड़े, फर्श पर बिखरे पड़े मिले.

बाड़मेर कलेक्ट्रेट में भी छत गिरने की घटना
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद अधिकारियों को इमारत के अन्य हिस्सों की भी जांच करनी पड़ी. बाड़मेर में भी इसी तरह की एक घटना हुई, जहां बाड़मेर कलेक्ट्रेट की राजस्व विभाग शाखा की छत और प्लास्टर की एक पट्टी टूटकर गिर गई.

घटना के समय शाखा में पांच लोग मौजूद थे. वकील को छोड़कर सभी बाल-बाल बच गए, उनकी उंगली में चोट आई है. एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने कहा कि छत पुरानी थी और बारिश के कारण कमज़ोर हो गई थी. हम इसकी मरम्मत करवाएंगे.

मरम्मत के लिए बंद की गई ब्रांच
एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि छत पुरानी थी और बारिश के कारण कमज़ोर हो गई थी. हम इसकी मरम्मत करवाएंगे. उन्होंने बताया कि कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया जाएगा. प्रशासनिक और लोक निर्माण विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मरम्मत के लिए शाखा को बंद करने का आदेश दिया.

इससे पहले जुलाई के महीने में झालावाड़ में सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद एक्शन लेते हुए 10 टीचर्स और अधिकारियों को सस्पेंड किया गया.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget