एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2022 Result: अनितेज जैन ने बढ़ाया बूंदी जिले का मान, IIT में हासिल की AIR-177

Bundi News: बूंदी के अनितेज जैन ने जेईई एडवांस्ड 2022 में 177 रैंक हासिल किया. यह पहला अवसर है जब बूंदी के किसी छात्र ने आईआईटी (IIT) जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम में रैंक हासिल की हो.

Anitez Jain IIT Rank: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) ने ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई एडवांस्ड 2022 का परिणाम घोषित कर दिया. जिसमें बूंदी (Bundi) के अनितेज जैन ने ऑल इंडिया 177 रैंक हासिल किया. यह पहला अवसर है जब बूंदी के किसी छात्र ने आईआईटी (IIT) जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम में रैंक हासिल की हो. परिणाम जारी होने के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) का पता लगने पर छात्र अनितेज जैन के परिवार में खुशियां छा गई. माता-पिता और गुरुजनों ने छात्र अनितेज को माला पहनाकर मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया. सीबीएसई द्वारा 12वीं की जारी किए गए रिजल्ट में भी छात्र आदित्य जैन ने अच्छा प्रदर्शन किया था. 

अनितेज बनना चाहता है कंप्यूटर इंजीनियर

अनितेज जैन ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को दिया. साथ ही कहा कि वे कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं. वह रोज कोचिंग जाने के साथ-साथ नियमित रूप से घर पर भी स्टडी करते थे, उनका लक्ष्य निर्धारित था. छात्र अनितेज बताते हैं कि पेपर तो सभी परीक्षाओं के होते हैं लेकिन कॉन्फिडेंस लेवल यदि मजबूत हो तो किसी भी पेपर को आसानी से दिया जा सकता है. छात्र अनितेज जैन ने कहा कि सभी छात्र अपना कॉन्फिडेंस लेवल मजबूत रखें और उसी के साथ पेपर दें ताकि सफलता मिल सके. परीक्षा देने वाले छात्र पढ़ाए गए सब्जेक्ट को नियमित रूप से स्टडी में ले और पढ़ाई करते रहे ताकि उसका रिवीजन भी होता रहे. 

12वीं कक्षा में भी आए थे अच्छे अंक

छात्र अनितेज जैन ने कहा कि वो नियमित रूप से 5 से 7 घंटे स्टडी करते थे और जैसे ही परीक्षा आयोजित हुई तो कॉन्फिडेंस के साथ परीक्षा दी. आज उसी का परिणाम है कि ऑल इंडिया 177 रैंक हासिल हुई. छात्र के पिता तेज कुमार जैन ने बताया कि सीबीएसई के द्वारा 22 जुलाई को 12वीं के जारी किए परिणाम में बेटे अनितेज जैन ने अच्छा प्रदर्शन किया था. अनितेज ने फिजिक्स में 100 में से 100 और मैथ्स में 100 में से 99 अंक हासिल किए थे. बूंदी से हर वर्ष सैकड़ों छात्र आईआईटी जेईई एडवांस में अपना भविष्य आजमाते हैं.

Kota News: शहरी नागरिकों को रोजगार की गारंटी देने वाला राजस्थान पहला राज्य, 100 दिन का देंगे रोजगार: परसादी लाल मीणा

Kota News: मालकिन और लीज होल्डर के विवाद में फसे बच्चे, 10 घंटे तक 25 छात्रों को बनाया गया बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget