एक्सप्लोरर

राजस्थान में BJP की मुश्किलें बढ़ाएगी जयंत चौधरी की पार्टी? RLD ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Rajasthan News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी पूर्व सांसद मलूक नागर ने कहा कि हम राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेंगे लेकिन बीजेपी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

RLD Contest Nikay Chunav In Rajasthan: जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल अब राजस्थान में नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव लड़ेगी. राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी पूर्व सांसद मलूक नागर का कहना है कि स्थानीय निकाय के चुनाव में लड़कर हम बीजेपी को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. बल्कि हम कांग्रेस के वोटो में सेंधमारी कर खुद को मजबूत करने का काम करेंगे.

मलूक नागर ने आगे कहा, हम एनडीए का हिस्सा है और आगे भी रहेंगे. हालांकि हम अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए राजस्थान में भी बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करेंगे. हम बीजेपी के खिलाफ नहीं जाएंगे, बल्कि चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर एनडीए को मजबूत करने का काम करेंगे. बता दें कि राजस्थान में इसी साल स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं.

'सचिन पायलट को किया जा रहा अपमानित'
पूर्व सांसद मलूक नागर का कहना है कि कांग्रेस में आपस में काफी मतभेद हैं. राजस्थान में सचिन पायलट को लगातार अपमानित किया जा रहा है. हम उसका फायदा लेने की कोशिश करेंगे. मलूक नागर ने कुछ दिनों पहले ही राजस्थान के कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल कराया था.

इस साल होने हैं निकाय चुनाव
अवाना को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कराया था. जोगिंदर सिंह अवाना को कार्यभार ग्रहण कराने के लिए मलूक नागर आज जयपुर आए हुए थे. यहां उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना व अन्य नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की.

गौरतलब है कि एक समय में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के समर्थक माने जाने वाले पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने पिछले महीने कांग्रेस छोड़ आरएलडी का दाम थाम लिया था. वहीं अब उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है. प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर जोगिंदर अवाना ने कहा कि मैं पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभाऊंगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश
राजस्थान: चोरी के डर से जमीन में 5 लाख रुपये दबाकर भूला किसान, अब नोट देख उड़े होश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget