एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022 Puja: अगर आप मथुरा, वृंदावन नहीं जा रहे हैं तो घर पर ऐसे मनाएं जन्माष्टमी, जानिए पूरी विधि

दिन में भगवान की मूर्ति के सामने बैठकर कीर्तन करें और भगवान का गुणगान करें और रात्रि को बाहर बजे गर्भ से जन्म लेने के प्रतीक स्वरूप खीरा फोड़कर भगवान का जन्म कराएं और जन्मोत्सव मनाएं.

Janmashtami 2022: भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी जन्माष्टमी (Janmashtami) को पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाते है. मंदिरों में विषिष्ट रूप से भगवान कृष्ण (Lord Krishna) का श्रृंगार किया जाता है. कृष्णावतार के उपलक्ष्य में गली-मुहल्लों एवं घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की लीला की झांकियां सजायी जाती है एवं श्रीकृष्ण की मूर्ति का श्रृंगार करके झूला झुलाया जाता है. 

कान्हा की मन-मोहक छवि देखने के लिए दूर-दूर से श्रृद्धालु आज के दिन मथुरा, वृंदावन पहुंचते हैं, वहां मंदिरों को खास तौर से सजाकर झांकियां सजाई जाती हैं, रासलीला का आयोजन होने से सारा वातावरण कृष्णमय बन जाता है. अगर मौका लगे तो आप जरूर मथुरा, वृंदावन जाकर कृष्णभक्ति का आनन्द उठाएं. और अगर आप घर बैठे जन्माष्टमी महोत्सव मनाने चाहते हैं तो इसकी विधि भी जान लिजिए.

जन्माष्टमी के दिन केले के खम्भे, आम और अशोक के पल्लव आदि से घर को सजाएं. दरवाजे पर मंगल कलष स्थापित करें, रात में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और शालग्रामजी को विधि पूर्वक पंचामृत से स्नान कराकर विष्णु पूजन करके ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय -इस मंत्र से पूजन कर और वस्त्र अंलकार आदि से सुसज्जित करके भगवान को सुन्दर सजे हुए झूले में प्रतिष्ठित करें. 

धूप-दीप और अन्न रहित नैवेद्य तथा प्रसूति के समय सेवन होने वाले सुस्वाद मिष्ठान, जायकेदार नमकीन एवं विभिन्न प्रकार के फल, पुष्पों और नारियल, छुहारे, अनार, पंजीरी और मेवे का प्रसाद सजाकर भगवान को अर्पण करें. 

दिन में भगवान की मूर्ति के सामने बैठकर कीर्तन करें और भगवान का गुणगान करें और रात्रि को बाहर बजे गर्भ से जन्म लेने के प्रतीक स्वरूप खीरा फोड़कर भगवान का जन्म कराएं और जन्मोत्सव मनाये. जन्मोत्सव के पश्चात कर्पूरादि प्रज्वलित कर समवेत स्वर से भगवान की आरती स्तुति करकें प्रसाद वितरित करें.

ये भी पढ़ें

Janmashtami 2022: भगवान कृष्ण ने बताई धन, सुख, समृद्धि देने वाली 5 चीज़ें, आप भी जानें इनके बारे में

In Pics: कोटा में विराजे हैं दुनिया के पहले पीठ भगवान मथुराधीश, जन्माष्टमी पर एक झलक पाना होता है मुश्किल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget