एक्सप्लोरर

गृह क्लेश के नाम पर अनोखी ठगी, इंस्टाग्राम पर बात, घर में पूजा, लोटा और फिर सोना लेकर यूं हुए फरार

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर में पुजारी पूजा के नाम पर असली सोना लेकर फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jalore News: राजस्थान में हर दिन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो रहा है. नए नए तरीके से ठगी करने का मामला सामने आ रहा है. खासकर, ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ ठगी की घटनाएं सामने आती है. इस तरह के एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. उनके कारनामे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई.

जानकारी के अनुसार जालौर में बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के धोरा ढाणी में घटना हुई है. जिसमें उम्मेदाबाद की रहने वाली एक महिला को इंस्टाग्राम आईडी पर एक व्यक्ति ने पंडित बता पूजा पाठ से कुछ ही समय में गृह क्लेश का निवारण करने की बात कही. जिसके बाद दोस्ती हो गई. उसके बाद नकली सोना देकर असली सोना ले लिया. जिसका खुलासा अब हो गया है.

पुलिस ने क्या कहा?     
एसपी ज्ञान चन्द यादव ने बताया कि 11 जनवरी को धोरा ढाणी उम्मेदाबाद की जयन्ति देवी राजपुरोहित द्वारा थाना बिशनगढ में रिपोर्ट दी गई कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक पर पंडित से बात हुई थी. जिसमे उसने पूजा पाठ कर कम समय में गृह क्लेश का निवारण करना बताया था.

बातों में आकर पंडित के कहे अनुसार उसने 5 सोने के आईटम एक लाल कपड़े में बांधकर पानी से भरे हुए लोटे के ऊपर रख दिया. सोने के आभूषण को शुद्व करने एवं गृह क्लेश दूर करने के लिए शनिवार को पांच व्यक्ति घर पर आये. इनमें से दो व्यक्ति अंदर आये और बाकी तीन बाहर ही खड़े थे. 

एक ने महिला से उससे शुद्व पानी का लोटा मंगवाया और पूजा रुम में जाकर लोटे के ऊपर रखे लाल कपड़े में बंधे गहने मंगवा लिए. साथ ही सभी को बाहर बैठने को कहा और पूजा पाठ करने लगा. पूजा के बाद घर के सभी गृह कलेश दूर होने की कह कर पांचों चले गए. जाते-जाते उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताने के लिए कहा था. करीब 1 घंटे बाद देखा तो उस लोटे में से असली सोने के आभूषण के स्थान पर नकली नकली आईटम रखे थे.
     
इनकी हुई गिरफ्तारी
झांसा देकर सोने के आभूषणों के स्थान पर नकली आभूषण रख ठगी मामले में दीपक भार्गव पुत्र उदाराम (40) निवासी रेडी थाना डूंगरगढ़ बीकानेर, कुलदीप भार्गव पुत्र प्रेमचंद (22) निवासी वार्ड नंबर 26 थाना सुजानगढ़ चुरु एवं मुकेश भार्गव पुत्र बद्री प्रसाद (35) निवासी राणासर थाना सरदारशहर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक ऑल्टो कार जब्त की है.

Jaipur News: 10 रुपये के लिए बस कंडक्टर ने रिटायर्ड IAS अधिकारी को पीटा, उतरना था कहीं और ले गया आगे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget