एक्सप्लोरर

Jalore Student Death: जालौर में छात्र की मौत को लेकर दलित संगठनों का प्रदर्शन, फांसी देने की मांग

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर में हुई छात्र की मौत को लेकर दलित संगठनों ने आज कई जिलों में प्रदर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Jalore Dalit Student Death: राजस्थान के जालौर में मटके से पानी पीने के मामले में छात्र की बेरहमी से पिटाई करने के बाद हुई मौत को लेकर राजस्थान में दलित संगठनों में आक्रोश है. पूरे प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर दलित संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. दलित संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि देश एक कोर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं देश को कलंकित कर रही हैं. विरोध के बाद दलित संगठनों ने सभी जिलामुख्यालय पर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है.

राजस्थान के कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, टोंक, बांसवाड़ा, सवाईमाधोपुर, करोली, दौसा में प्रदर्शन किए गए. उधर इस घटना के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में विरोध देखा जा रहा है. डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्तियों को उच्च जातियों के साथ पानी पीने तक का अधिकार नहीं है तथा अनुसूचित जाति के व्यक्ति को उच्च जाति के मटके से पानी पीने की सजा हत्या के रूप में दी गई है.  

ऐसे मामलों से अनुसूचित जाति वर्ग आक्रोशित हैं, आक्रोशित समाज आंदोलन की राह पकड़ता है तो सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगी. ज्ञापन में घटना पर लापरवाही बरतने के कारण संबंधित थानेदार एवं जिला मजिस्ट्रेट से लेकर जिला कलेक्टर वह मजिस्ट्रेट एवं जिला पुलिस अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने की भी बात की है. इसके अलावा सुराणा गांव में और इसके आस पास के 25 किमी तक के सभी गांव की सुरक्षा राजस्थान पुलिस आरएसी बटालियन के सुपुर्द करने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है. वहीं मामले में 15 दिन में स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर जल्द सजा दिलाने की मांग की है.

Rajasthan News: जालौर में दलित छात्र की मौत का मामला, 12 कांग्रेस पार्षदों ने CM गहलोत को भेजा इस्तीफा

छात्र को मटकी से पानी पीने की मिली सजा

बता दें कि जालौर के सायला थाना इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल में एक दलित छात्र से मारपीट करने के बाद उसकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद परिजनों ने सायला थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. परिजनों का आरोप है कि बच्चे ने स्कूल में पानी की मटकी से पानी पिया था. इस वजह से शिक्षक ने उसके साथ गंभीर मारपीट की और इससे बच्चे की कान की नस फट गई थी. इस बच्चे का पिछले करीब 25 दिन से अहमदाबाद में इलाज चल रहा था और वहां शनिवार को उसकी मौत हो गई.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget