एक्सप्लोरर

जालोर में दर्दनाक हादसा, सुकड़ी नदी में डूबने से 6 युवकों की मौत, 40 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले के सायला क्षेत्र के आसाणा गांव में सुकड़ी नदी में तेज बहाव के कारण छह युवक डूब गए. SDRF टीम ने 40 घंटे बाद शव बरामद किए.

राजस्थान के जालोर जिले के सायला उपखंड क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. आसाणा गांव के पास सुकड़ी नदी में तेज बहाव की चपेट में आने से छह युवकों की मौत हो गई. घटना ने पूरे जिले को दहला दिया. पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने करीब 40 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी शवों को बाहर निकाला.

जानकारी के अनुसार छह युवक बोलेरो गाड़ी से नदी किनारे पहुंचे थे. वे नदी किनारे पानी का बहाव देखने के लिए उतरे, लेकिन अचानक तेज धारा की चपेट में आकर बह गए. ग्रामीणों ने मौके पर गाड़ी, मोबाइल और जूते देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी.

क्या है पूरा मामला?

घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी सूरजभान बिश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, विकास अधिकारी गौरव बिश्नोई और डीवाईएसपी गौतम जैन सहित प्रशासन मौके पर पहुंचा. इसके बाद एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. बारिश और अंधेरा होने से बचाव कार्य में बाधा आई, लेकिन लगातार दो दिन तक चले अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला गया.

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

मृतकों की पहचान जितेंद्र सिंह पुत्र छैलसिंह राजपूत, जगताराम पुत्र जेपाराम भील, ओमाराम पुत्र छेलाराम मेघवाल, श्रवण पुत्र ताराराम मेघवाल, मनोहर सिंह पुत्र छैलसिंह और श्रवण पुत्र मोडाराम देवासी के रूप में हुई. सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रशासनिक अमला और नेताओं ने लिया जायजा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इन्दौलीया और जालोर विधायक एवं विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

गांव में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे के बाद आसाणा गांव और आसपास के इलाकों में मातम छाया हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Input By : एच.एल.भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget