एक्सप्लोरर

जालौर जिला मुख्यालय पर किसानों अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू, जानिए क्या है इनकी मांग?

Jalore Farmers Protest: किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस महापड़ाव में आसपास के 300 गांवों से 5 हजार से अधिक किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिला मुख्यालय पर एक बार फिर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जालोर जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के आह्वान पर आज किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू कर दिया है.

इस महापड़ाव में आसपास के 300 गांवों से 5 हजार से अधिक किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. जिसमें किसानों की ओर से जवाई नदी के पुनर्भरण और फसल बीमा क्लेम सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर महापड़ाव किया जा रहा है.

किसानों ने कलेक्ट्रेट वन वे रोड अस्पताल चौराहे पर बीच रास्ते में ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया. बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर छोड़कर धरना स्थल चले गए तो यातायात बाधित हुआ और रास्ता जाम हो गया.  इसके बाद पुलिस और प्रशासन व तहसीलदार पहुंचे. इधर किसानों के धरने को लेकर बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रैक्टरों को रास्ते से हटवाने के प्रयास किए लेकिन काफी देर तक जाम लगा रहा.

इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से किसानों को समझा कर जाम को हटवाया गया. बता दें कि किसानों के इस महापड़ाव में जालौर आहोर सायला बागोड़ा उपखंड के सैकड़ों की संख्या में किसान धरने में शामिल हो रहे हैं. 

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रतन सिंह कानीवाड़ा ने बताया कि जवाई के पानी और बीमा क्लेम किसानों की सबसे बड़ी मांग है. जवाई नदी में जवाई बांध के पानी पर पूरी तरह जालौर का हक होना चाहिए और पानी के मामले में जालौर अब डार्क जॉन से भी बदत्तर हालात पहुंच गया है. अति दोहन के चलते यहां पर्यावरण का भी संतुलन बिगड़ रहा है. भू-जल की गुणवत्ता भी धीरे-धीरे इतनी खराब हो चुकी है कि यह पीने के लायक भी नहीं रहा है. फसलों के साथ-साथ पेड़ पौधों के उगने पर भी तेजी से असर पड़ रहा है.

किसानों की बड़ी मांग यह भी है कि किसानों के फसल बीमा की अर्जियां पटवार मंडलों की अपील के रूप में जयपुर कार्यकाल में पेंडिंग पड़ी है. जो किसानों का करीब सवा सौ करोड़ रुपए का बीमा क्लेम है. उसको समय पर किसानों को मिलना चाहिए.

इस पर सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई की जाए. किसानों की 31 साल से यह मांग चल रही है कि प्रत्येक वर्ष किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है लेकिन अब तक किसानों की मांगों को नहीं सुना जा रहा है. मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन महापड़ाव जारी रहेगा.

(रिपोर्ट-हीरालाल भाटी)

इसे भी पढ़ें: हनुमान बेनीवाल के मोर्चा संभालने के बाद अनीता चौधरी हत्याकांड को लेकर धरना खत्म, क्या CBI करेगी जांच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget