एक्सप्लोरर

जोधपुर डिस्कॉम का जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, ACB ने 7000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Jalore News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जालोर इकाई ने विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए जोधपुर डिस्कॉम के एक कनिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: जालोर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जालोर इकाई ने आज जसवंतपुरा में जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) अंकित तिवारी को 7000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी अभियंता ने विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए परिवादी से रिश्वत मांगी थी.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अनुसार, जसवंतपुरा में रहने वाले परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके रामसीन रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में लगे 1 केवी सिंगल फेस कनेक्शन को 15 केवी थ्री फेस में बदलवाने के लिए जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता अंकित तिवारी ने 7000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने पहले सत्यापन किया और रिश्वत की मांग सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई.

एसीबी की टीम ने ट्रैप कर पकड़ा
एसीबी की टीम ने जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक (DIG) हरेंद्र महावर के सुपरविजन और जालोर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया. जसवंतपुरा के डिस्कॉम कार्यालय में जैसे ही कनिष्ठ अभियंता अंकित तिवारी ने परिवादी से 7000 रुपये रिश्वत ली, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

एसीबी ने की आमजन से अपील
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो वे तुरंत एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं. ब्यूरो ने भरोसा दिलाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हर शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जालोर से हीरालाल भाटी की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: जालौर पुलिस कांस्टेबल का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SP ने दिया निलंबन का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget