एक्सप्लोरर

Rajasthan: जैसलमेर में 4 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत, खेलते समय हुए हादसे का शिकार

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. बताया गया कि बच्चे खेलते समय हादसे का शिकार हो गए.

राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां के नई मंगोलाई इलाके में एक ही परिवार के चार सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृत बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं. दिल को दहला देने वाली इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, बच्चों के शव तालाब के पानी में तैरते हुए मिले, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया. मरने वाले बच्चों की पहचान 3 वर्षीय अहमद, 5 वर्षीय मोहम्मद, 7 साल की शहनाज और 12 साल की रिजवाना के रूप में हुई है. ये चारों स्थानीय निवासी हजूर खान की संतान थे. 

खेलते हुए सभी बच्चे पहुंचे थे तालाब

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खेलते हुए तालाब के पास पहुंचे थे. आशंका जताई जा रही है कि खेल-खेल में एक बच्चा तालाब में गिर गया होगा और उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीन बच्चे भी पानी में डूब गए. हालांकि, अभी तक परिवार की ओर से किसी साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद जब बच्चे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई. काफी देर तक खोजबीन के बाद जब आसपास के इलाके में कुछ पता नहीं चला तो परिजन तालाब की ओर पहुंचे, जहां चारों के शव पानी में तैरते हुए मिले. तुरंत सभी को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर परिजनों की हालत बेहद खराब हो गई और अस्पताल परिसर में मातम छा गया.

फिलहाल पुलिस इस मामले को एक दुखद हादसा मान रही है. अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और कहा कि बच्चों की मौत में फिलहाल किसी आपराधिक एंगल की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. 4 मासूमों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, और गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget