एक्सप्लोरर

Jaipur: ज्वेलरी मार्केट में रात को सेप्टिक टैंक में उतरे 4 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Jaipur Septic Tank News: जयपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 6 मजदूरों में से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है. बिना सेफ्टी किट के टैंक में उतरने व जहरीली गैस इसकी वजह बताई जा रही है.

Jaipur Septic Tank Latest News: जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र के सीतापुरा इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ज्वेलरी मार्केट के पास एक सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए उतरे 6 मजदूरों में से 4 की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है. सभी मजदूर देर रात बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक की सफाई के लिए उतरे थे. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मजदूरों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया.

जहरीली गैस के कारण एक-एक कर होते गए बेहोश
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक मजदूर टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरा और कुछ देर बाद बाहर नहीं आया. इसके बाद एक-एक कर अन्य मजदूर भी उसे बचाने के लिए नीचे उतरते गए, लेकिन जहरीली गैस के कारण सभी बेहोश हो गए. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने सभी मजदूरों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल 2 मजदूरों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

मजदूरों की नहीं हो पाई है पहचान- पुलिस
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और शवों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मार्च्युरी में रखा गया है. पुलिस मजदूरों की पहचान के प्रयास कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूर बिना किसी सुरक्षा किट के टैंक में उतरे थे, जिससे यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही के चलते मजदूरों की जान गई है और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

बीकानेर में भी हुआ था ऐसा हादसा
गौरतलब है कि बीते 3 दिनों पहले बीकानेर में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां तीन मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान अपनी जान गंवा बैठे थे. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए राजस्थान HC ने भी हाल ही में राज्य सरकार को फटकार लगाई थी और निर्देश दिया था कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द ठोस और एहतियाती कदम उठाए जाएं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget